Mon, Sep 7th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Mathura News: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर शहर में 3 से 5 सितंबर तक लागू रहेंगे कड़े रूट डायवर्जन; देखें पूरी सूची

by Tarun Bhardwaj • September 2, 2026
Strict route diversions will remain in force in the city on Shri Krishna Janmashtami

Mathura News: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर शहर में 3 से 5 सितंबर तक लागू रहेंगे कड़े रूट डायवर्जन; देखें पूरी सूची

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव 2026 के अवसर पर मथुरा और वृंदावन में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को सुगम और सुरक्षित यातायात व्यवस्था प्रदान करने के लिए मथुरा पुलिस प्रशासन ने ‘मिशन शक्ति’ के तहत विस्तृत ट्रैफिक डायवर्जन एवं पार्किंग योजना जारी की है। यह यातायात व्यवस्था दिनांक 03.09.2026 की प्रातः 08:00 बजे से दिनांक 05.09.2026 की प्रातः 09:00 बजे तक शहर क्षेत्र में प्रभावी रहेगी।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इन सभी प्रतिबंधों के बावजूद फायर सर्विस, एम्बुलेंस एवं अन्य सभी प्रकार के आपातकालीन वाहनों के लिए आवागमन पूरी तरह खुला रहेगा।

मथुरा शहर क्षेत्र में प्रतिबंधित मार्ग

  1. गोवर्धन चौराहा एवं मंडी चौराहा से भूतेश्वर की ओर जाने वाले सभी प्रकार के कमर्शियल/भारी वाहन, रोडवेज बस और ट्रैक्टर पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे। रोडवेज बसें औद्योगिक क्षेत्र/जयगुरुदेव एनएच-19 होकर मालगोदाम तक आएंगी और इसी मार्ग से वापस जाएंगी।
  2. भूतेश्वर तिराहा से श्रीकृष्ण जन्मभूमि की तरफ सभी प्रकार के चार पहिया, टेम्पो, ई-रिक्शा और दो पहिया वाहन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे।
  3. मसानी चौराहा से श्रीकृष्ण जन्मभूमि की ओर जाने वाले सभी कमर्शियल/भारी वाहन, नगर निगम की बसें, ट्रैक्टर, चार पहिया वाहन, टेम्पो, ई-रिक्शा और दो पहिया वाहन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे।
  4. मसानी चौराहा से चौक बाजार/लाल दरवाजा की ओर समस्त प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
  5. गोकरन तिराहा से चौक बाजार एवं चौक बाजार से द्वारिकाधीश मंदिर की ओर सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
  6. बस स्टैंड से भूतेश्वर की ओर जाने वाली रोडवेज व नगर निगम की बसें पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगी। ये सभी बसें मालगोदाम वाले रास्ते से होकर गुजरेंगी।
  7. स्टेट बैंक चौराहा से सभी प्रकार के कमर्शियल/भारी वाहन व ट्रैक्टर भूतेश्वर की ओर प्रतिबंधित रहेंगे। ये वाहन धौली प्याऊ होकर जा सकेंगे।
  8. कृष्णापुरी से सभी प्रकार के कमर्शियल/भारी वाहन होलीगेट की तरफ पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे।
  9. जीआईसी कॉलेज बैरियर से चार पहिया, ऑटो, टेम्पो और ई-रिक्शा होलीगेट की ओर प्रतिबंधित रहेंगे।
  10. लक्ष्मी नगर चौराहा से एनसीसी तिराहा की ओर आने वाले सभी कमर्शियल/भारी वाहन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे।
  11. डीग गेट चौराहा से सभी प्रकार के वाहनों को श्रीकृष्ण जन्मभूमि की तरफ पूर्णतः प्रतिबंधित किया जाएगा।
  12. गोकुल रेस्टोरेंट से मसानी चौराहा की तरफ जाने वाले सभी कमर्शियल/भारी वाहन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे तथा आवश्यकता पड़ने पर चार पहिया वाहन भी प्रतिबंधित रहेंगे।
  13. भरतपुर गेट से डीग गेट की ओर समस्त चार पहिया वाहन, ऑटो और ई-रिक्शा पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे।
  14. चौक बाजार से मिलन तिराहा की ओर सभी प्रकार के वाहन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे।
  15. मछली फाटक टैंक चौराहा से आवश्यकता पड़ने पर चार पहिया वाहन, ऑटो और ई-रिक्शा को प्रतिबंधित किया जाएगा।
  16. महाविद्या कॉलोनी बैरियर से रूपम तिराहा की ओर समस्त प्रकार के वाहन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे।
  17. रूपम तिराहा से महाविद्या कॉलोनी की ओर समस्त प्रकार के वाहन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे।
  18. गणेशरा कट एनएच-19 (रोहिणी गेस्ट हाउस तिराहा बैरियर) से पोतरा कुंड श्रीकृष्ण जन्मभूमि की ओर समस्त प्रकार के वाहन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे।
  19. भैंस बहोरा के.आर. डिग्री कॉलेज तिराहा से अमरनाथ कट की ओर समस्त प्रकार के वाहन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे।
  20. बी.एन. पोद्दार कॉलेज/छावनी रेलवे स्टेशन गेट नं.-2 बैरियर से चार पहिया, ऑटो, टेम्पो और ई-रिक्शा होलीगेट की ओर प्रतिबंधित रहेंगे।
  21. स्टेट बैंक चौराहा से भरतपुर गेट की ओर चार पहिया वाहन, कमर्शियल वाहन, ऑटो और ई-रिक्शा पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे।
  22. रेलवे ग्राउंड धौली प्याऊ से स्टेट बैंक चौराहा की तरफ सभी प्रकार के भारी/कमर्शियल वाहन एवं रोडवेज बसें प्रतिबंधित रहेंगी तथा आवश्यकता पड़ने पर समस्त प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
  23. नए बस स्टैंड से भूतेश्वर तिराहा की ओर समस्त प्रकार के वाहन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे।
  24. एनएच-19 बजरंग धर्मकांटा अंडरपास महोली रोड से नया बस स्टैंड की ओर भारी/कमर्शियल वाहन और रोडवेज बसें पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगी।
  25. कृष्णा नगर बिजलीघर तिराहा/फायर सर्विस कट से भूतेश्वर की ओर चार पहिया, टेम्पो और ई-रिक्शा प्रतिबंधित रहेंगे।

मथुरा में निर्धारित पार्किंग व्यवस्था

  • वीवीआईपी/वीआईपी एवं उच्चाधिकारी गण के वाहन: नगर पालिका पार्किंग, पोतरा कुंड के पश्चिम में।
  • यमुना एक्सप्रेस-वे/वृंदावन की ओर से आने वाले वाहन: पीएमबी पॉलिटेक्निक स्कूल पार्किंग, अनुज चौधरी का खाली प्लॉट पार्किंग और आरके ज्वैलर्स का खाली प्लॉट (जयसिंहपुरा)।
  • गोकुल रेस्टोरेंट/एनएच-19 से मसानी की ओर आने वाले वाहन: आरएसएस संस्था के सामने पार्किंग (निकट कल्याण करोति), आईएसबीटी बस अड्डा (एनएच-19) और रामलीला ग्राउंड (कल्याण करोति के पास)।
  • गोवर्धन चौराहा एवं मंडी चौराहा से भूतेश्वर की ओर आने वाले वाहन: भूतेश्वर फायर सर्विस पार्किंग।
  • एनएच-19 होकर श्रीकृष्ण जन्मभूमि आने वाले वाहन: मंडी परिसर में सभी प्रकार के वाहन।
  • यमुना एक्सप्रेस-वे होकर लक्ष्मी नगर से आने वाले वाहन: जीआईसी इंटर कॉलेज पार्किंग और रामलीला मैदान पार्किंग (सदर बाजार)।
  • टाउनशिप चौराहा/गोकुल बैराज की तरफ से आने वाले वाहन: सेठ बी.एन. पोद्दार इंटर कॉलेज मैदान, क्लेंसी इंटर कॉलेज मैदान और विकास बाजार मल्टीलेवल पार्किंग।
  • एनएच-19 थाना हाईवे की तरफ से आने वाले वाहन: रेलवे ग्राउंड धौली प्याऊ।
  • एनएच-19 जयगुरुदेव कट से बस स्टैंड की ओर आने वाले वाहन: रेलवे मालगोदाम स्थित खाली मैदान।
  • मीडिया ओबी वैन हेतु पार्किंग: के.जे.एस. गेट नंबर 01 के पास (मुख्य द्वार)।

वृंदावन क्षेत्र की यातायात व्यवस्था

  • छटीकरा से कस्बा वृंदावन की ओर भारी/कमर्शियल वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
  • छटीकरा-वृंदावन मार्ग पर मल्टीलेवल पार्किंग स्थल से आगे किसी भी प्रकार का वाहन नहीं जा सकेगा।
  • वैष्णो देवी पार्किंग से सभी प्रकार के भारी वाहन, बड़ी बसें एवं छोटी बसें वृंदावन की ओर पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगी।
  • रुक्मिणी बिहार गोलचक्कर से वृंदावन की ओर समस्त प्रकार के भारी वाहन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे।
  • मथुरा-वृंदावन मार्ग पर सौ शैया से आगे सभी प्रकार के भारी व चार पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
  • वृंदावन कट, पानीगांव से वृंदावन की ओर सभी प्रकार के भारी वाहन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे।
  • पानी घाट तिराहे (यमुना पुल) से परिक्रमा मार्ग की ओर वृंदावन के लिए सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
  • पानीगांव चौराहा से सौ शैया कस्बा वृंदावन की ओर समस्त प्रकार के भारी वाहन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे।
  • जैत गांव कट एनएच-19 से तथा परिक्रमा मार्ग कट एनएच-19 से भारी व हल्के वाहन सुनरख रोड/वृंदावन की ओर प्रवेश नहीं करेंगे।
  • गोकुल रेस्टोरेंट व मसानी चौराहा से कस्बा वृंदावन की ओर समस्त प्रकार के भारी वाहन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: Mathura: जन्माष्टमी पर आसमान से लेकर गलियों तक छाएगा ब्रज का उल्लास; 1,000 कलाकार पेश करेंगे भव्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे  WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

मथुरा के गोकुल में धूमधाम से मनाया गया नंदोत्सव द्वारकाधीश मंदिर में उल्लास के साथ मनाया गया नंदोत्सव OpenAI ने लॉन्च किया सबसे इंटेलिजेंट मॉडल GPT-6 Astra स्वतंत्र भारद्वाज की हिरासत के विरोध में हिंदूवादी संगठनों का संसद मार्ग थाने पर प्रदर्शन श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर 500 ड्रोन ने उकेरीं भगवान श्रीकृष्ण की मनमोहक बाल लीलाएं श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर मध्यरात्रि 12:05 बजे हुआ प्रभु का प्राकट्य सीएम योगी ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण के किए दर्शन व पूजन-अर्चन OMR शीट और नॉर्मलाइजेशन की जांच के लिए उत्तर प्रदेश शिक्षा चयन आयोग ने बनाई 5 सदस्यीय जांच समिति