यूनिक समय, मथुरा। दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर थाना जैत क्षेत्र अंतर्गत छटीकरा के समीप बुधवार दोपहर एक अनूठा हादसा देखने को मिला। दिल्ली से आगरा की ओर जा रहा खजूर से लदा एक ट्रक आगे चल रहे ट्रोला से टकराकर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक का परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे पुलिस ने तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। हालांकि घटना का असली ड्रामा तब शुरू हुआ जब पुसैकड़ों किलोग्राम खजूर सड़क पर चारों तरफ बिखर गए। क्रेन का हुक टूटते ही दोबारा पलटा ट्रक हादसे की सूचना मिलने पर पहुंची जैत थाना पुलिस ने यातायात को नियंत्रित किया और क्षतिग्रस्त वाहन को हटाने के लिए क्रेन मंगवाई। क्रेन जब ट्रक को खींचकर थाने ले जा रही थी, तभी अचानक उसका हुक टूट गया। हुक टूटते ही ट्रक दोबारा असंतुलित होकर हाईवे पर पलट गया और उसमें भरे सैकड़ों किलोग्राम खजूर सड़क पर चारों तरफ बिखर गए। स्थानीय लोगों और राहगीरों में मची लूटने की होड़ हाईवे पर खजूर बिखरते ही आसपास के ग्रामीण और राहगीर मौके पर जमा हो गए। देखते ही देखते लोग थैले, बोरे और पन्नियां लेकर खजूर बटोरने के लिए हाईवे पर कूद पड़े। पुलिसकर्मियों ने भीड़ को रोकने और हटाने का प्रयास किया, लेकिन खजूर लूटने वालों की संख्या अधिक होने के कारण स्थिति कुछ समय के लिए पूरी तरह बेकाबू हो गई। हाईवे पर लगा कई किलोमीटर लंबा जाम ट्रक के दोबारा पलटने और सड़क पर खजूर बटोर रही बेकाबू भीड़ के कारण दिल्ली-आगरा हाईवे पर वाहनों के पहिये पूरी तरह थम गए। देखते ही देखते दोनों ओर कई किलोमीटर लंबा भीषण ट्रैफिक जाम लग गया, जिससे भीषण गर्मी में राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। स्थिति बिगड़ती देख जैत थाना पुलिस ने अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर बुलाया और कड़ी मशक्कत के बाद भीड़ को हटाया। इसके बाद दूसरी क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त ट्रक और हाईवे पर बिखरे खजूरों को हटाकर यातायात सुचारू कराया गया। पुलिस फिलहाल हादसे के कारणों की जांच कर रही है। नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। यह भी पढ़े: Jantar Mantar Season 2: दिल्ली में CJP के सम्मेलन पर बवाल; अभिजीत दीपके बोले – “हॉल मालिक को मिली ‘उल्टा लटकाने’ की धमकी” ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें। [web_stories title="true" excerpt="false" author="false" date="false" archive_link="true" archive_link_label="" circle_size="150" sharp_corners="false" image_alignment="left" number_of_columns="1" number_of_stories="8" order="DESC" orderby="post_date" view="carousel" /]