Sat, Jun 20th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

मथुरा: पुलिस की बदमाशों के साथ मुठभेड़, 50 हजार का इनामी बदमाश घायल, छह गिरफ्तार

by यूनिक समय • January 22, 2023
Advertisement
Ad
मथुरा में बीती रात दो अलग-अलग स्थानों पर पुलिस व बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस, एसओजी, एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार का इनामी बदमाश सहित दो बदमाश घायल हुए हैं। पुलिस ने घायलों सहित छह बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पहली मुठभेड़ सुरीर थाना क्षेत्र में हुई। इसमें पुलिस व एसटीएफ की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। घटना के समय 50 हजार का ईनामी बदमाश बग्गा उर्फ मुन्ना उर्फ सहादत गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने इसे गिरफ्तार कर लिया है। बग्गा कन्नौज जिले के तिर्वा थाना क्षेत्र के ईट खाली विनोरा गांव का निवासी है। इसके साथ ही इसके चार साथियों को भी पुलिस ने पकड़ा है। इनके कब्जे से दो चाकू, तीन तमंचा, दो खोखा एवं चार जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। गिरफ्तार अभियुक्तों में कादिर राणा, इकबाल उर्फ जावा उर्फ जावेद , करीम खान उर्फ सोहेल, कलीम उर्फ मास शामिल हैं। ये सभी एक ही गांव शकरपुर, थाना रजाकपुर, जिला अमरोहा के रहने वाले हैं। रफ्तार आरोपियों के खिलाफ लूट, डकैती सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है। पुलिस लंबे समय से आरोपियों की की तलाश कर रही थी। इनामी बग्गा बार-बार पुलिस को चकमा देकर फरार हो जा रहा था। बग्गा आसपास के जिलों जौनपुर, लखनऊ, फतेहपुर, अंबेडकरनगर, इलाहाबाद में आपराधिक घटनाओं को अंजाम देता था। इसके खिलाफ चोरी, डकैती, गैंगस्टर सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है। इसके अलावा बीती रात एक और मुठभेड़ हुई। यह हाईवे थाना क्षेत्र में हुई। इसमें पुलिस व एसओजी टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की। इस दौरान गोली लगने से शातिर लुटेरा नरेश निवासी बलरामपुर चौथाई, थाना महावन, जिला मथुरा घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने इसे गिरफ्तार कर लिया। इसके कब्जे से एक तमंचा, दो खोखा व दो जिंदा कारतूस के अलावा लूटे गए चांदी के जेवरात व बाइक बरामद हुई है। इसके खिलाफ नकबजनी, चोरी, लूट सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज हैं। इसे भी पुलिस लंबे समय से खोज रही थी। लुटेरा नरेश ज्वैलर्स की दुकान काटने का अभ्यस्त अपराधी है। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। साथ ही आसपास के जिलों में संपर्क करके इनके आपराधिक घटनाओं की जानकारी की जा रही है। इनके गिरोह और अन्य साधियों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। पूछताछ में कई बड़ी वारदातों के खुलासे भी हो सकते हैं।
Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.