Tue, Jul 28th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

मथुरा: ट्रैक्टर और कार से भिड़ंत में तीन परिक्रमार्थियों की मौत

by Raju Chaurasia • July 3, 2023

मथुरा: ट्रैक्टर और कार से भिड़ंत में तीन परिक्रमार्थियों की मौत

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

फरह। राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित फरह थाना क्षेत्र के गांव पौरी के समीप हाईवे पर परिक्रमार्थियों से भरे ट्रैक्टर में एक स्विफ्ट कार पीछे से जा टकराई । जिससे तीन लोगों की ही मृत्यु हो गई। सभी परिक्रमार्थी गोवर्धन परिक्रमा करके अपने घर गुऔत, मध्य प्रदेश लौट रहे थे।
घटना आज सुबह 11 बजे की है। कार की टक्कर लगने से ट्रैक्टर पलट गया। दर्जनों यात्री ट्रैक्टर के नीचे फंस गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को फरह के सामुदायिक अस्पताल भिजवाया है। वहीं एक कार सवार और दो ट्रैक्टर सवार की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस मृतकों की शिनाख्त में जुटी हुई है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.