Sat, Jun 20th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

प्रारंभिक रुझानों में मथुरा के भाजपा प्रत्याशी आगे

by यूनिक समय • May 13, 2023
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। मथुरा-वृंदावन नगर निगम के महापौर पद हेतु हुए चुनाव में आज हुई वोटों की गिनती के दौरान भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी विनोद कुमार अग्रवाल अपने प्रतिद्वंदियों से आगे चल रहे हैं। तीसरे राउंड की गिनती मेँ 17108 वोटों के साथ वह आगे चल रहे हैं। नंबर दो पर बसपा प्रत्याशी राजा मोहितशम अहमद हैं। कांग्रेस प्रत्याशी श्याम सुंदर उपाध्याय बिट्टू, सपा प्रत्याशी तुलसी राम शर्मा, निर्दलीय प्रत्याशी राजकुमार रावत, आम आदमी पार्टी के प्रवीण भारद्वाज, निर्दलीय रमेश और राष्टÑीय शोषित समाज पार्टी की बबीता काफी पीछे हैं। प्रारंभिक रुझानों से संकेत मिल रहे हैं कि मथुरा-वृंदावन नगर निगम में भाजपा आगे चल रही हैं। खबर लिखे जाने के समय मिले चौथे चक्र में भी भाजपा प्रत्याशी विनोद कुमार अग्रवाल को 37208 वोट मिले हैं।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.