Tue, Oct 20th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Shiva Sharma Death Case: 25 हजार की इनामी मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार; बहन और ड्राइवर भी हिरासत में

by Tarun Bhardwaj • October 20, 2026
Model Shraddha Dubey, who carried a reward of ₹25,000, arrested in Nagpur

Shiva Sharma Death Case: 25 हजार की इनामी मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार; बहन और ड्राइवर भी हिरासत में

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, लखनऊ। कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में फरार चल रही 50 हजार रुपये की इनामी आरोपी मॉडल श्रद्धा दुबे को उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने नागपुर से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के दौरान श्रद्धा के साथ उसकी बहन और ड्राइवर दानिश को भी हिरासत में लिया गया है। सूत्रों के मुताबिक, तीनों को मंगलवार को लखनऊ लाया जाएगा, जिसके बाद मामले में आगे की कड़ी पूछताछ और जांच शुरू होगी।

आगरा के होटल में 24 घंटे रुकी थी श्रद्धा

इस हाईप्रोफाइल मामले में जांच आगे बढ़ने के साथ ही रोज नए खुलासे हो रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फरार चल रही मॉडल श्रद्धा दुबे घटना के बाद आगरा के ताज नगरी फेज-1 स्थित ओम पैलेस होटल में करीब 24 घंटे तक रुकी थी। होटल के सामने आए सीसीटीवी फुटेज और दस्तावेजों से कई अहम जानकारियां हाथ लगी हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, 17 अक्टूबर की सुबह 6:33 बजे श्रद्धा से जुड़ी एक गाड़ी (नंबर यूपी 32 आरटी 8043) ओम पैलेस होटल पहुंची थी और उसके करीब 20 मिनट बाद यानी सुबह 6:53 बजे श्रद्धा खुद होटल के अंदर दाखिल हुई थी। पुलिस अब इन तमाम फुटेज और सबूतों को अपने कब्जे में लेकर तफ्तीश कर रही है।

फरारी के दौरान वीडियो और वायरल ऑडियो की चर्चा

फरारी काटने के दौरान मॉडल श्रद्धा दुबे ने एक वीडियो जारी किया था, जिसमें उसने रसूखदार लोगों से उसका नाम न जोड़ने की गुहार लगाई थी। वहीं, दूसरी ओर मृतक कारोबारी शिवा शर्मा को धमकाते हुए उसका एक पुराना ऑडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें श्रद्धा किसी ‘सर’ से उसकी शिकायत करने की बात कह रही थी।

अब नागपुर से गिरफ्तारी के बाद पुलिस इन तमाम पहलुओं, ऑडियो-वीडियो और संपर्कों की गहराई से छानबीन कर रही है ताकि मौत के असली रहस्यों से पर्दा उठ सके।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: Abhijeet Dipke: CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आंदोलन पर अभिजीत दीपके ने लगाया ब्रेक; बोले- परिवार के साथ मनाएं त्योहार

ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे  WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

25 हजार की इनामी मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार; बहन और ड्राइवर भी हिरासत में CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आंदोलन पर CJP प्रमुख अभिजीत दीपके ने लगाया ब्रेक मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार भारतीय महिला क्रिकेटर शेफाली वर्मा पर ICC का कड़ा एक्शन टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में महज 34 हजार रुपये और विदेश में नौकरी के लालच में बिक गए थे आरोपी नागपुर में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत का विजयादशमी संबोधन, ‘स्व’ की भावना और राष्ट्रीय एकता पर दिया विशेष जोर मथुरा के महाविद्या रामलीला मैदान में आज होगा भव्य दशहरा मेला और रावण दहन मथुरा में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस ने चलाया ‘मिशन शक्ति’ अभियान