Tue, Jun 9th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

पीआरडी जवान ने दे दी अपनी जान.सुसाइड नोट वायरल

by यूनिक समय • October 3, 2022
Advertisement
Ad

उत्पीड़न और तनख्वाह न मिलने पर पीआरडी जवान ने दे दी अपनी जान. सोशल मीडिया पर उत्पीड़न की दास्तां वायरल कर ट्रेन के आगे कूद गया. कुंवरपाल गांव मांगरौल जाट का ये पीआरडी कर्मचारी अछनेरा विद्युत सब स्टेशन पर तैनात था पत्नी और बच्चों का बुरा हाल, साथी पीआरडी जवानों में घटना को लेकर है आक्रोश

मथुरा, यूनिक समय।
अधिकारियों के उत्पीड़न और बीते कई माह से तनख्वाह न मिलने पर आगरा में एक पीआरडी जवान ने खुदकुशी कर ली। परेशान जवान ट्रेन के आगे कूद गया। सुसाइड करने से पहले उसने सुसाइड नोट सोशल मीडिया पर वायरल करते हुए अपनी व्यथा लिखी है।
गांव मांगरौल जाट का पीआरडी जवान कुंवरपाल अछनेरा विद्युत सब स्टेशन पर ड्यूटी कर रहा था। सोशल मीडिया पर वायरल अपने सुसाइड नोट में उसने बताया है कि बीते छह महीने से उसे तनख्वाह नही मिली थी। इसको लेकर गत दिवस उसकी संबंधित बाबू से कहासुनी हो गई। तनख्वाह न मिलने से उसके घर के हालात काफी खराब हो गए थे। दो बच्चों की स्कूल की फीस भी वह जमा नहीं कर सका था। ऐसे में परिवार के पालन पोषण में उसे काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
कुंवरपाल ने रविवार रात को इंटरनेट मीडिया पर बाबू और अधिकारियों के उत्पीड़न की शिकायत करते हुए सुसाइड नोट वायरल किया। इसके बाद रात नौ बजे घर से निकल गए। गांव के पास अछनेरा-भरतपुर रेलवे लाइन पर किसी ट्रेन के आगे छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पत्नी और बच्चों का रो−रो कर बुरा हाल है। इधर पीआरडी जवान के खुदकुशी करने से साथी जवानों में भी आक्रोश है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.