Tue, Jun 9th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

मुलायम सिंह यादव की हालत स्थिर.

by यूनिक समय • October 3, 2022
Advertisement
Ad

नेताजी के स्वास्थ्य की चिंता में डूबा मैनपुरी। सपाइयों ने हवन कर की दीर्घायु होने की प्रार्थना।

यूनिक समय।

समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का स्वास्थ्य खराब होने की खबर के बाद उनके समर्थक और करीबी चिंता में डूबे हैं। नेताजी के नाम से मशहूर मुलायम सिंह यादव की दीर्घायु होने की कामना की जा रही हैं। सोमवार को सपाइयों ने हवन कर उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की।

मुलायम का गढ़ रहा है मैनपुरी

मैनपुरी को मुलायम सिंह यादव का गढ़ कहा जाता है। वह यहां से वर्तमान में सांसद हैं। मैनपुरी लोकसभा सीट 1996 से सपा के ही कब्जे में हैं और मुलायम सिंह की बीते चुनाव में पांचवी बार जीते थे। नेताजी का स्वास्थ्य बिगड़ने की खबरों के बाद उनके समर्थकों में बेचैनी छायी हुई है। सोमवार को सपा नेताओं ने दीवानी रोड स्थित यादव महासभा भवन पर हवन का आयोजन किया। हवन में आहूतियां दें नेताजी के शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना की। पूर्व मंत्री आलोक शाक्य ने बताया कि सभी कार्यकर्ता नेताजी के स्वास्थ्य लाभ की दुआ कर रहे हैं।

नेताजी के लिए लगातार चल रहीं प्रार्थनाएं

मुलायम सिंह के करीबी प्रो. केसी यादव ने बताया कि जब से खबर सुनी है, चिंता हो रही है। मुलायम सिंह यादव बहुत संघर्षशील नेता रहे हैं, इस संघर्ष में वह विजयी रहेंगे। बरनाहल के पूर्व ब्लाक प्रमुख शक्तिवीर सिंह यादव भी मुलायम सिंह के स्वास्थ्य लाभ की कामना कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि वह लगातार नेताजी के स्वास्थ्य की जानकारी ले रहे हैं। उम्मीद है वह जल्द ही स्वस्थ हो जाएंगे। भोगांव के मदन इंटर कालेज के पूर्व प्रधानाचार्य और मुलायम सिंह के करीबी कामता सिंह ने बताया कि नेताजी के साथ उनके लाखों समर्थकों की दुआएं हैं। वह जल्द स्वस्थ्य होंगे, यही प्रार्थना कर रहे हैं। करहल निवासी पूर्व राज्यमंत्री सुभाषचंद यादव ने बताया कि वह लगातार सैफई परिवार के संपर्क में हैं। ईश्वर से कामना कर रहे हैं कि नेताजी जल्द स्वस्थ होकर आएं।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.