Sat, Jun 20th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

मथुरा में निकाय चुनाव चार मई को, अंतिम आरक्षण सूची जारी

by यूनिक समय • April 9, 2023
Advertisement
Ad

यूनिक समय मथुरा। नगर निकाय चुनाव के लिए सरकार ने आरक्षण की अंतिम अधिसूचना जारी कर दिया है। महापौर अध्यक्ष की सीटो में कोई बदलाव नहीं किया गया है। मथुरा जनपद की निकायों का चुनाव प्रथम चरण के दौरान 4 मई को मतदान होगा। जिसकी अधिसूचना जिलाधिकारी मथुरा द्वारा सोमवार को जारी की जाएगी
नगर विकास विभाग नगर निगम के प्रमुख सचिव अमृत अभिजात ने आपत्तियों के निस्तारण करने के बाद निकाय चुनाव की आरक्षण की अंतिम सूची रविवार को देर सायं जारी कर दी । जिसके तहत मथुरा वृंदावन महापौर की सीट और नगर पालिका परिषद कोसीकलां के चैयरमैन का पद अनाराक्षित घोषित किया गया है।
नगर पंचायत महावन अनुसूचित जाति महिला, नगर पंचायत राधाकुंड अनुसूचित जाति, नगर पंचायत नन्दगाँव पिछड़ा वर्ग महिला, नगर पंचायत बाजना अनारक्षित,नगर पंचायत सौख पिछड़ा वर्ग, नगर पंचायत बल्देव अनारक्षित, नगर पंचायत बरसाना महिला, नगर पंचायत गोवर्धन महिला
नगर पंचायत छाता महिला,नगर पंचायत चौमुहा अनारक्षित, नगर पंचायत फरह पिछड़ा वर्ग, नगर पंचायत गोकुल अनारक्षित, नगर पंचायत राया अनारक्षित घोषित कर दिया गया है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.