Mon, Jun 8th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

गोंडा में दबंगों ने कपड़े उतवाकर की छात्र की पिटाई

by Raju Chaurasia • August 18, 2022
Advertisement
Ad

उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में बदमाशों की दबंगई का वीडियो सामने आया है। जिसमें आरोपी एक लड़के को बेरहमी ने मारते नजर आ रहे हैं। वीडियो में साफतौर पर देखा जा सकता है कि नाबालिग पिटाई करने वालों से उसे छोड़ देने की मिन्नतें कर रहा है। इसके बावजूद भी कुछ लोग उसे मार रहे हैं। दबंगों ने नाबालिग को मारने का वीडियो बनाया और इसके बाद इसे वायरल कर दिया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक पीड़ित मनकापुर केंद्रीय विद्यालय में आईटीआई का छात्र है।

पीड़ित छात्र को दबंग स्कूल से एक सूनसान जंगल में ले गए। जहां पर मिलकर उसकी पिटाई कर दी। वीडियो में पांच लोग दिखाई दे रहे हैं। जहां पर वह डंडे और बेल्टों से उसकी पिटाई करते नजर आ रहे हैं। छात्र बार-बार युवकों से उसे छोड़ देने की गुजारिश कर रहा है। जब दबंगों का इतने पर भी मन नहीं भरा तो उन्होंने छात्र की शर्ट उतरवाकर उस पर लाठी-डंडे बरसाने लगे। पिटाई के दौरान बुरी तरह से जख्मी हुआ छात्र उत्कर्ष माफी मांगते नजर आ रहा है।

छात्र द्वारा माफी मांगे जाने पर भी उनका दिल नहीं पसीजता है और वीडियो बना रहा आरोपी छात्र से पैंट उतारने के लिए बोलता है। जिसके बाद छात्र की पैंट उतरवाने के बाद एक बार फिर दबंग पीड़ित की जमकर पिटाई करते हैं। लगभग 10 मिनट तर लगातार पिटाई करने से छात्र की पीठ खून से लाल हो जाती है। पीड़ित आदेश नामक युवक से पैर पकड़कर मांफी मांगते हुए नजर आता है। इस दौरान दबंग उसे स्कूल से नाम कटवाने की धमकी देते हैं।

इस पूरे मामले की वीडियो वायरल होने पर मनकापुर कोतवाल मनोज राय ने जानकारी देते हुए बताया कि वायरल वीडियो कुछ समय पुराना है।दो पक्षों में किसूी बात को लेकर वाद-विवाद हो गया था। जिसके बाद दबंग लड़के को अकेले में ले जाकर उसकी बेरहमी से पिटाई करते थे। दोनों पक्षों ने आपस में समझौता कर लिया है। समझौता होने के बाद किसी भी पक्ष के खिलाफ तहरीर नहीं दी गई है। इसलिए मामले पर FIR नहीं दर्ज की गई है।

 

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.