Tue, Aug 11th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

सोनाली फोगाट मर्डर केस: पुलिस को बाथरूम में मिला बड़ा सबूत, चार आरोपी अरेस्ट

by Raju Chaurasia • August 27, 2022

सोनाली फोगाट मर्डर केस: पुलिस को बाथरूम में मिला बड़ा सबूत, चार आरोपी अरेस्ट

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

टिक-टॉक स्टार और हरियाणा बीजेपी लीडर सोनाली फोगाट की मौत के मामले में गोवा पुलिस ने दो और आरोपियों को अरेस्ट किया है। जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया है उसमें उस रेस्टोरेंट के मालिक को है जिसमें सोनाली ने आखिरी बार डिनर किया था इसके साथ एक ड्रग पैडलर को भी पकड़ा गया है। बता दें कि बीजेपी नेता की मौत के मामले में पुलिस ने अभी तक 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। इससे पहले सोनली के पीए सुधीर सांगवान और सुखविंदर सिंह को पकड़ कर पुलिस पूछताछ कर रही है।

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बताया कि 22 अगस्त को सोनाली फोगट समुद्र तट पर स्थिति कर्ली के रेस्तरां गई थीं। जहां उन्हें ड्रिंक में कुछ नशाली पदार्थ दिया गया था। सोनाली फोगाट की मौत को पहले हार्ट अटैक कहा गया था बाद में उनके परिजनों की शिकायत के बाद मामले की जांच शुरू हुई। जिसके बाद नए-नए खुलासे सामने आ रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सोनाली फोगाट की हत्या मामले की जांच में लगी पुलिस ने कर्लीज क्लब के बाथरुम से ड्रग भी बरामद किया है। बता दें कि सुधीर, सोनाली को तबीयत बिगड़ने के बाद बाथरुम में ले गया था। इस दौरान वो करीब 2 घंटे तक यहीं बैठा था।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अब पुलिस चारों आरोपियों को एक साथ बैठाकर मामले की पूछताछ करेगी और यह जानने की कोशिश करेगी की आखिरी पार्टी में ड्रग कहां से आई और उस ड्रग को किसने मंगवाया था।

सोनाली फोगाट की मौत से पहले उस क्लब का वीडियो फुटेज सामने आया था। गोवा के होटल से बेसुध हालत में ले जाते दिखा गया था। सोनाली फोगाट इस वीडियो में लड़खड़ाती हुए नजर आ रही थीं। उनका पीए उन्हें सहारा देकर होटल के बाहर ले जा रहा था।

 

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.