Fri, Jul 24th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

ओमैक्स सिटी में महिला से बदसलूकी करने वाला श्रीकांत त्यागी को नोएडा पुलिस ने धर दबोचा

by Raju Chaurasia • August 9, 2022

ओमैक्स सिटी में महिला से बदसलूकी करने वाला श्रीकांत त्यागी को नोएडा पुलिस ने धर दबोचा

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

नोएडा। गालीबाज नेता श्रीकांत त्यागी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के साथ तीन और लोगों को पकड़ा गया है। उत्तर प्रदेश पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी। आखिरकार, मंगलवार सुबह वह पुलिस के हत्थे चढ़ ही गया।

नोएडा पुलिस ने श्रीकांत त्यागी की एक और कार बरामद की है, जिस पर विधानसभा का स्टीकर लगा हुआ है। इतना ही नहीं, इस गाड़ी पर बीजेपी का झंडा भी लगा है। पुलिस के मुताबिक यह कार याकूबपुर से बरामद की गई है। पुलिस का कहना है कि, श्रीकांत त्यागी इसी कार में बैठकर फरार हुआ था और इस कार को छोड़कर वह आगे निकल गया था। स्थानीय ग्रैंड ओमैक्स सिटी में महिला से बदसलूकी करने वाला, भाजपा के शीर्षस्थ नेताओं का करीबी श्रीकांत त्यागी कई दिन से फरार चल रहा था।

नोएडा पुलिस ने श्रीकांत त्यागी पर गैंग्स्टर के तहत 25 हजार का ईनाम भी घोषित कर रखा था। नोएडा पुलिस की 8 टीमें 3 राज्यों में उसकी तलाश भी कर रही थी। प्रशासन ने सोमवार को उसके घर पर अवैध निर्माण को तोड़ भी दिया था। इतना ही नहीं, जीएसटी की टीम ने भंगेल में उसकी दुकानों पर छापेमारी भी की थी।

 

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.