Fri, Jun 26th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

नोएडाः श्रीकांत त्यागी ने महिला को दी सरेआम गालियां, बीबी ने गल्फ्रेंड के साथ पकड़ा था रंगेहाथ

by Raju Chaurasia • August 8, 2022

नोएडाः श्रीकांत त्यागी ने महिला को दी सरेआम गालियां, बीबी ने गल्फ्रेंड के साथ पकड़ा था रंगेहाथ

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

नोएडा की ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में महिला को सरेआम गाली देने और बदसलूकी करने वाले श्रीकांत त्यागी को पुलिस हर जगह ढूंढ रही है। यहां तक कि प्रशासन ने सोमवार को त्यागी के ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी वाले घर पर बुलडोजर चलाया। दरअसल, श्रीकांत त्यागी ने सोसाइटी में अपने घर के पीछे 200 यार्ड में अवैध कब्जा कर पक्का निर्माण कर लिया था। 2019 में सोसाइटी की तरफ से श्रीकांत त्यागी को एक नोटिस भी दिया गया था, लेकिन उसने इसे अनदेखा कर दिया था।

श्रीकांत त्यागी नोएडा में भंगेल का रहने वाला है। दरअसल, भंगेल में जब नोएडा अथॉरिटी ने जमीनों का अधिग्रहण किया तो उसमें श्रीकांत त्यागी की भी करोड़ों रुपए की जमीन थी। अथॉरिटी की तरफ से श्रीकांत त्यागी और उसके परिवार को जमीन के बदले करोड़ों रुपए का मुआवजा मिला। इसी पैसे से उसने बड़ी और महंगी गाड़ियां खरीदीं। इतना ही नहीं, उसने अपनी सिक्योरिटी के लिए बाउंसर और एस्कॉर्ट भी रख लिए। इसी दौरान वो छोटे-मोटे पॉलिटिकल इवेंट में भी शामिल होने लगा और धीरे-धीरे उसका रसूख बढ़ता गया।

श्रीकांत त्यागी ने तीन साल पहले भंगेल छोड़कर नोएडा के सेक्टर 94 में आकर रहने लगा था। यहां वो ओमेक्स ग्राउंड सोसाइटी के लोगों पर दादागीरी करने लगा और अवैध निर्माण भी कर लिया था। महिला के साथ बदसलूकी का वीडियो वायरल होने के बाद अब नोएडा अथॉरिटी इस बात की जांच कर रही है कि श्रीकांत त्यागी के फ्लैट में इतना बड़ा कमरा आखिर क्यों बनाया गया था। इसके अलावा अथॉरिटी श्रीकांत त्यागी की संपत्तियों की भी जांच कर रही है।

नोएडा अथॉरिटी के कई अफसर फिलहाल श्रीकांत की संपत्तियों की डिटेल निकालने में लगे हुए हैं। अगर जल्द ही श्रीकांत त्यागी की गिरफ्तारी नहीं होती है तो पुलिस उसकी प्रॉपर्टी की कुर्की कर सकती है। इतना ही नहीं, श्रीकांत त्यागी से नोएडा अथॉरिटी के अफसरों की भी मिलीभगत सामने आ रही है और इन पर भी गाज गिर सकती है।

श्रीकांत त्यागी लखनऊ में भी एक बड़े विवाद में फंस चुका है। दरअसल, यहां के गोमती नगर वाले फ्लैट पर वो अपनी बीवी की गैरमौजूदगी में एक महिला मित्र के साथ था। इसी बीच, अचानक पत्नी पहुंच गई जिसके बाद त्यागी की बीवी और महिला मित्र में जमकर मारपीट हुई थी। इसके बाद, फरवरी 2020 में श्रीकांत त्यागी की पत्नी ने गोमती नगर थाने में रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.