Mon, Jun 29th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

जोश में होश खो बैठीं नोरा फतेही, FIFA वर्ल्ड कप के मंच पर उलटा फहराया तिरंगा

by यूनिक समय • December 1, 2022
Nora

जोश में होश खो बैठीं नोरा फतेही, FIFA वर्ल्ड कप के मंच पर उलटा फहराया तिरंगा

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

हाल ही में भारत की ओर से एक्ट्रेस नोरा फतेही FIFA वर्ल्ड कप में परफॉर्म करने पहुंचीं. ऐसे में नोरा इतनी एक्साइटेड हो गईं कि उन्होंने हाथ में तिरंगा उठा लिया और जोर-जोर से जय हिंद कहने लगीं.

कतर में चल रहे फीफा वर्ल्ड कप का खूमार सभी फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है. फीफा फैन फेस्ट में बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही भी परफॉर्म करने पहुंची. अपनी परफॉर्मेंस के दौरान नोरा ने तिरंगा झंडा फहराया. ऐसे में उन्होंने जनता में जोश भरने का काम किया. ऐसे में उनसे एक गलती हो गई.

वीडियो में भारत की तारीफ की

वायरल वीडियो में नोरा फतेही जय हिंद कह रही हैं. साथ ही लोगों को भी जय हिंद बोलने के लिए मोटिवेट कर रही है. नोरा वीडियो में कहती नजर आ रही हैं कि ‘भारत फीफा वर्ल्ड कप का हिस्सा भले नहीं है लेकिन हम अपने जज्बे, संगीत के जरिए, अपने डांस के जरिए यहां मौजूद हैं.’

 

 

शिमरी ड्रेस में किया परफॉर्म

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नोरा फतेही ने अपने डांस से तहलका मचा दिया. नोरा स्टेज पर ‘ओ साकी’ और ‘लाइट द स्काई’ जैसे हिट गानों पर थिरकती हुई नजर आईं. वीडियो में लोगों की दीवानगी नोरा के लिए साफ दिखाई दे रही है. लोग उनकी परफॉर्मेंस देख हूटिंग करते हुए नजर आए. ऐसे में वो तिरंगा फहराने लगीं.

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.