Sun, Jun 28th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

आफताब पूनावाला का होगा नॉर्को टेस्ट, कोर्ट ने 5 दिनों की पुलिस रिमांड में भेजा

by यूनिक समय • November 17, 2022
aftab and_shraddha

आफताब पूनावाला का होगा नॉर्को टेस्ट, कोर्ट ने 5 दिनों की पुलिस रिमांड में भेजा

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

आफताब पूनावाला ने अपनी गर्लफ्रेंड श्रद्धा वाकर की बीते मई के महीने में हत्या कर दी थी. आरोपी ने श्रद्धा के शव के टुकड़े कर उन्हें फ्रिज में रखा था.

श्रद्धा मर्डर केस के आरोपी आफताब पूनावाला की गुरुवार (17 नवंबर) शाम को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए दिल्ली की अदालत में पेशी हुई. मामले की सुरक्षा और संवेदनशीलता को देखते हुए वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए आरोपी आफताब पूनावाला की पेशी की अर्जी मंजूर की गई थी. कोर्ट ने आफताब की 5 दिन की पुलिस रिमांड बढ़ा दी है. पुलिस ने आफताब की 10 दिन की रिमांड मांगी थी.

आफताब के नार्को टेस्ट की दिल्ली पुलिस की एप्लीकेशन पर भी सुनवाई हुई है. कोर्ट ने आफताब के नार्को टेस्ट की इजाजत दे दी है. आफताब ने भी नार्को टेस्ट के लिए हामी भरी है. पुलिस ने कोर्ट में बोला है कि आरोपी को हिमाचल, उत्तराखंड, मुम्बई और गुरुग्राम के साथ अलग-अलग लोकेशन पर लेकर जाना है. इससे पहले पेशी को लेकर पुलिस ने कहा था कि उसे अदालत में लाने से उसे नुकसान हो सकता है क्योंकि श्रद्धा वाकर की हत्या से गुस्साए कुछ लोग, अदालत कक्ष के अंदर या अदालत परिसर में उसकी पिटाई कर सकते हैं. वकीलों के एक बड़े समूह को अदालत कक्ष के बाहर “इसे फांसी दो, इसे फांसी दो” चिल्लाते हुए सुना गया है.

मई में दिया था हत्याकांड को अंजाम

आफताब पूनावाला ने अपनी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा वाकर की बीते मई की महीने में हत्या कर दी थी. इस मामले का खुलासा अब हुआ है. आफताब ने श्रद्धा वाकर के शव के 35 टुकड़े करके घर में फ्रिज के अंदर रखे थे और हर रात उन्हें फेंकने के लिए महरौली के जंगल में जाता था. इस हत्या के मामले ने सोशल मीडिया पर “लव जिहाद” पर बहस फिर से शुरू कर दी है.

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.