Mon, Jun 29th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

अब शाहिद कपूर के अपोजिट नजर आएंगी ये फेमस अभिनेत्री, पहली बार निभाएंगी ऐसा किरदार !

by Raju Chaurasia • August 5, 2022

अब शाहिद कपूर के अपोजिट नजर आएंगी ये फेमस अभिनेत्री, पहली बार निभाएंगी ऐसा किरदार !

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

शाहिद कपूर ने अपने करियर में कई एक्ट्रेसेस के साथ काम किया है पर वे और कृति सेनन कभी किसी फिल्म में साथ नजर नहीं आए। हालांकि, जल्द ही ऐसा होने जा रहा है। शाहिद और कृति प्रोड्यूसर दिनेश विजान के बैनर मैडॉक फिल्म्स के तले बनने वाली एक फिल्म में साथ नजर आएंगे। यह एक यूनीक और दिनेश विजान के बैनर की अब तक की सबसे बड़ी लव स्टोरी होगी। इस फिल्म के लिए वर्कशॉप और स्क्रिप्ट रीडिंग सेशन कथित तौर पर सितंबर में शुरू होंगे। वैसे आपको बता दें कि कृति और शाहिद 7 साल पहले फिल्म ‘फर्जी’ में साथ काम करने वाले थे पर बाद में यह फिल्म ठंडे बस्ते में चली गई थी।

Kriti Sanon and Shahid Kapoor come together for a robot rom-com film AKA

रिपोर्ट्स की मानें तो यह एक रोबोट रॉम-कॉम (रोमांटिक-कॉमेडी) मूवी होगी। फिल्म में मशीन और इंसान के प्यार के बीच की कहानी दिखाई जाएगी। शाहिद इसमें रोबोटिक्स पर काम करने वाले एक लड़के के रोल में नजर आएंगे। वहीं कृति इसमें एक रोबोट का रोल प्ले करेंगी। बैनर इस फिल्म को बड़े लेवल पर फिल्माने की तैयारी कर रहा है। फिल्म की शूटिंग इस साल नवंबर अंत में शुरू हो जाएगी। इस फिल्म का निर्देशन राइटर से डायरेक्टर बने अमित जोशी करेंगे। अमित इससे पहले राजकुमार राव स्टारर ट्रैप्ड, इंडिया लॉकडाउन और मुंबईकर जैसी फिल्में लिख चुके हैं।

हॉलीवुड में इस थीम पर ‘हर’, ‘ब्लेड रनर’, ‘रोबोट एंड फ्रैंक’, ‘द मैड साइंटिस्ट्स डॉटर’ और ‘स्टार ट्रेक’ जैसी कई फिल्में बन चुकी हैं। इंडिया में अब तक इस थीम पर सिर्फ रजनीकांत और ऐश्वर्या राय बच्चन स्टारर तमिल ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘एंथिरन’ बनी थी, जो हिंदी में ‘रोबोट’ नाम से रिलीज हुई थी। हालांकि वह फिल्म रोबोट रोमांस से ज्यादा साइंस फिक्शन ड्रामा थी।

बता दें कि ‘स्त्री’, ‘बाला’, ‘बदलापुर’ और ‘हिंदी मीडियम’ जैसी कई सुपरहिट फिल्मों का निर्माण कर चुके फिल्ममेकर दिनेश विजान के पास आने वाले सालों में कई दिलचस्प प्रोजेक्ट्स हैं। उन्होंने कुछ ही दिनों पहले अक्षय कुमार के साथ एक एयरफोर्स ड्रामा भी साइन की है, जो अगले साल फ्लोर पर जाएगी।

 

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.