Mon, Jun 29th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

हे मां माताजी! दयाबेन को हो गया कैंसर? जेठालाल ने बताया क्या है सच्चाई

by यूनिक समय • October 12, 2022
dayaben

हे मां माताजी! दयाबेन को हो गया कैंसर? जेठालाल ने बताया क्या है सच्चाई

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad
टीवी का मशहूर कॉमेडी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा इन दिनों काफी में चर्चा में है। पिछले दिनों पुराने तारक मेहता के शो छोड़ने को लेकर खूब चर्चा हो रही थी। अब खबर आ रही है कि दिशा वकानी यानि दयाबेन को कैंसर हो गया है। इस खबर को सुनने के बाद फैंस को झटका लगा है। लेकिन ये खबर कितनी सच है, इस बारे में जेठालाल ने खुलासा किया है। बता दें कि दयाबेन यानि दिशा वकानी पिछले काफी समय से तारक मेहता में नजर नहीं आ रही हैं। अभी तक इस बात की जानकारी भी नहीं है कि दयाबेन शो में नजर आएंगी या नहीं।
हाल ही में खबर आई है कि दिशा वकानी को गले का कैंसर हो गया है। कहा जा रहा है कि शो में लंबे समय तक उनकी अजीबोगरीब आवाज के कारण दिशा वकानी को यह समस्या हुई है। लेकिन रील लाइफ में दयाबेन के पति जेठालाल ने इस बारे में खुलासा किया है। मीडिया हाउस से बाचतीत के दौरान दिलीप जोशी ने बताया कि उनके पास सुबह से लगातार फोन आ रहे हैं।
दिलीप जोशी का कहना है कि हर बार किसी ऊटपटांग खबर को फैलाने की जरूरत नहीं है। दिलीप जोशी ने आगे कहा मुझे लगता है कि इसको बढ़ावा देने की जरूरत नहीं है। मैं सिर्फ इतना कहूंगा कि ये सब अफवाह है, और इसपर ध्यान देने की जरूरत नहीं है। बता दें कि दिशा वकानी के फैंस को चिंता करने की जरूरत नहीं है। क्योंकि दिलीप जोशी ने बता दिया है कि उनको कुछ नहीं हुआ है और अभिनेत्री ठीक हैं।
बता दें कि अब तक इस बारे में दिशा वकानी ने कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। दिशा काफी लंबे समय से शो से गायब चल रही हैं। उनके जाने के बाद अब तक शो के निर्माता असित मोदी को दयाबेन के लिए कोई चेहरा नहीं मिल पाया है। वहीं फैंस भी उनको काफी मिस कर रहे हैं
Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.