Mon, Oct 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Mathura: गणेश चतुर्थी पर चौबिया पाड़ा में महागणपति दशभुजी गणेश का हुआ पंचामृत महाभिषेक; कल सजेंगे भव्य छप्पन भोग

by Tarun Bhardwaj • September 14, 2026
Panchamrit Mahabhishek of Mahaganpati Dashabhuji Ganesha took place on Ganesh Chaturthi

Mathura: गणेश चतुर्थी पर चौबिया पाड़ा में महागणपति दशभुजी गणेश का हुआ पंचामृत महाभिषेक; कल सजेंगे भव्य छप्पन भोग

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। धार्मिक नगरी के ऐतिहासिक चौबिया पाड़ा स्थित श्री दशभुजी गणेश मंदिर में गणेश चतुर्थी महोत्सव अत्यंत श्रद्धा, उल्लास और वैदिक परंपराओं के साथ आयोजित किया गया। श्री दशभुजी गणेश सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित इस महोत्सव में भगवान महागणपति का अलौकिक पंचामृत स्नान, षोडशोपचार पूजन और सहस्रार्चन संपन्न हुआ।

वैदिक रीति से हुआ पंचामृत महाभिषेक और दिव्य शृंगार

महोत्सव का भव्य शुभारंभ श्रीजी पीठाधीश्वर 108 श्री ठाकुरजी बाबा महाराज के पावन सानिध्य में संपन्न हुआ। मध्याह्न काल में श्रीजी पीठाचार्य मनीष बाबा एवं कपिल बाबा के आचार्यत्व में दूध, दही, देसी घी, शहद और बूरा के पंचामृत से दशभुजी महागणपति का अलौकिक महाभिषेक कराया गया।

अभिषेक के उपरांत वैदिक मंत्रोच्चार के बीच गणपति विग्रह का षोडशोपचार पूजन किया गया और तिल के द्वारा 1,000 अर्चन का विशेष अनुष्ठान पूरा हुआ। इसके पश्चात महागणपति को दिव्य शृंगार धारण कराकर मनोरम पुष्प बंगला में विराजमान किया गया।
रात्रि में श्रीजी पीठाचार्य मनीष बाबा द्वारा भव्य महाआरती और पुष्पांजलि अर्पित कर प्रथम दिवस के उत्सव को विश्राम दिया जायेगा।

विश्व का एकमात्र 10 भुजाओं वाला अलौकिक स्वरूप

कार्यक्रम के दौरान कपिल बाबा ने मंदिर के पौराणिक और आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि “संपूर्ण भारतवर्ष में भगवान श्रीगणेश के अनेक सुप्रसिद्ध मंदिर हैं, लेकिन मथुरा के चौबिया पाड़ा में विराजमान दशभुजी गणेश संपूर्ण विश्व में एकमात्र ऐसे महागणपति हैं जिनकी दस भुजाएं हैं। इनका दर्शन मात्र ही श्रद्धालुओं के समस्त विघ्नों को हरने वाला है।”

मंगलवार को होंगे भव्य छप्पन भोग दर्शन

समिति द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, महोत्सव की श्रृंखला में मंगलवार शाम 5 बजे से भगवान दशभुजी गणेश का अलौकिक छप्पन भोग दर्शन आयोजित किया जाएगा, जिसमें विभिन्न प्रकार के व्यंजन अर्पित किए जाएंगे।

इस पावन अवसर पर मनीष चतुर्वेदी, कुलदीप चतुर्वेदी, आशीष बाबा, दीपक, भास्कर बाबा, आचार्य उपेंद्र चतुर्वेदी, भैया चतुर्वेदी सहित बड़ी संख्या में चौबे समाज और मथुरा के श्रद्धालु उपस्थित रहे।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: India China Relations: ब्रिक्स समिट में पीएम मोदी और शी जिनपिंग की मुलाकात का दिखा असर; LAC पर चीन ने घटाए सैनिक

ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे  WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

त्योहारों से पहले केंद्र सरकार ने वेरिएबल DA में की बढ़ोतरी यूपी राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए भाजपा ने घोषित किए 8 प्रत्याशी संत प्रेमानंद जी महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण का एक और सीसीटीवी फुटेज आया सामने CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट सख्त आधार में नाम संशोधन को लेकर यूआईडीएआई ने जारी की नई एसओपी ‘Khatron Ke Khiladi 15’ के विजेता बने टेलीविजन अभिनेता अविनाश मिश्रा रूस के साइबेरिया स्थित एंटी-प्लेग रिसर्च इंस्टीट्यूट में लैब कर्मी की मौत से हड़कंप; 200 कर्मचारी क्वारंटीन मथुरा के मंडी चौराहे पर कार और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर के बाद हंगामा