Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

राहुल गांधी की जम्मू विजिट पर Twitter यूजर्स ने कहा- ‘कुछ उल्टा-सीधा मत बोल देना’

by Raju Chaurasia • September 9, 2021
Advertisement
Ad

जम्मू। कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज से 2 दिनी दौरे पर जम्मू में रहेंगे। इस बार राहुल गांधी वैष्णो देवी के दर्शन करने भी जाएंगे। इससे पहले राहुल गांधी अगस्त में जम्मू-कश्मीर जा चुके हैं। तब वे खीर भवानी मंदिर के बाद हजरत बल मस्जिद पहुंचे थे।

दोपहर 2:30 माता वैष्णो देवी की चढ़ाई शुरू करेंगे। शाम को 7:30 की आरती में शामिल होंगे। रात को वहीं रुकेंगे। शुक्रवार सुबह 7 बजे नीचे उतरेंगे। 11 बजे जम्मू में जनसभा को संबोधित करेंगे। यहां वे पार्टी नेताओं के साथ लंच करेंगे। दोपहर 3:20 पर दिल्ली के लिए वापस होंगे।

राहुल गांधी के जम्मू दौरे को लेकर सोशल मीडिया (twitter) पर अजब-गजब कमेंट्स सामने आए हैं। पढ़िए कुछ कमेंट्स…

एक लिखा लिखा-अपने चहेते हुर्रियत के नेता के परिवार से मिलने जा रहे हैं पप्पू भैया..?? गिलानी की मौत के बाद तो 10 जनपथ में आंसुओं का सैलाब आ गया होगा..???

#दूसरे यूजर ने लिखा-बाटला हाउस इनकांउटर के बाद आंतकवादी के लिए रात भर रोई थीं विदेशी मैडम। इस पर एक लेडी यूजर ने पलटवार किया-ओर आप तो वहीं बैठे थे न, जो आपको सब जानकारी है।

#पहले मुझे कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाओ, तभी मैं कांग्रेस को वोट दूंगा।

#वहां जाकर कुछ उल्टा-सीधा मत बोल देना। हमे कांग्रेस पार्टी को ऊपर करना है, गलत बयान देकर लुटिया नहीं डुबोनी।

कोई बताएगा कि 52 वर्षों में राहुल गांधी की ये कौन सी यात्रा है अर्थात इससे पहले कितनी और बार वैष्णो देवी की यात्रा कर चुके हैं? कृपया इसे चुनावी यात्रा न समझे, यदि समझ ही रहे हैं, तो भी ठीक ही है; पर बताए जरूर देश की जनता जानना चाहती है, क्या पूरी यात्रा 19 किमी की पैदल ही करेंगे?

उप्र का चुनाव नजदीक आ गया है, इसलिए @RahulGandhi का चुनावी हिंदुत्व उनके अंदर हिचकोले मार रहा है। धीरे-धीरे पूरा गांधी परिवार मंदिरों में घंटा बजाता हुआ नजर आएगा।

बस अब जम्मू ही बाकी है, अब वहां भी साफ हो जाएंगे।

उप्र में विधानसभा चुनाव नजदीक है, अभी क्या पूरा परिवार मंदिर में घंटियां बजाता नज़र आएगा। ये 21वीं सदी का भारत है, लोग बहुत जागरूक हैं। ऐसे लोग; जिनकी आस्था चुनावों के दौरान ही जागती है, खूब पहचानती है, माता रानी ऐसे लोगों को सद्बुद्धि दे।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.