Sat, Jun 6th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

शादी के रोज ही ऐसा भड़का दूल्हा, दुल्हन के बाल पकड़कर पिल पड़ा, धरी रह गई सुहागरात की तैयारी

by Raju Chaurasia • August 6, 2022
Advertisement
Ad

भला अपनी शादी के दिन ऐसा कौन करता है कि मेहमानों के सामने दुल्हन की जान ले ले? यह दिल दहलाने वाला मामला रूस के एक साइबेरियन गांव प्रोकुडस्कॉय( Siberian में हुआ। आरोपी को कोर्ट ने 18 साल की सजा सुनाई है। आरोपी पहले भी एक हत्या के इल्जाम में जेल की सजा काट चुका है। 25 वर्षीय स्टीफन डोलगिख ने शादी के दिन ही अपनी प्रेमिका की पीट-पीट कर हत्या कर दी थी, उसे शक था कि उसकी दुल्हन का किसी के साथ चक्कर है। वो उसे धोखा दे रही है।

स्टीफन ने अपनी प्रेमिका 36 वर्षीय ओक्साना पोलुडेंटसेवा की लाश एक नाले में फेंक दी थी। हत्या के वक्त स्टीफन ने शराब पी रखी थी। यह हत्या उसने ईर्ष्यावश(jealous rage) की थी। चूंकि आरोपी पहले से ही क्रिमिनल बैकग्राउंड का रहा है, इसलिए मेहमान डरकर कुछ नहीं कर सके। हालांकि इस घटना ने सबको चौंका दिया है। पुलिस घरेलू हिंसा के मामले को लेकर अलर्ट हो गई है।

चीफ इन्वेस्टिगेटर किरिल पेट्रुशिन के अनुसार, उसने घर के बाहर ओक्साना को घूंसा मारना और लात मारना शुरू कर दिया था। आरोपी ने उसे बालों से पकड़ा, उसे मारा, बाहर गली में धकेल दिया। फिर सिर पर भी वार करता रहा। डोलगिख पहले से ही एक अन्य हत्या के लिए दोषी ठहराया गया था। जब वो इस मामले में जेल में था, तब ओक्साना से उसकी दोस्ती हो गई थी। ओक्साना को लगता था कि वो लुटेरे और हत्यारे डोलगिख को सुधारने में मदद कर सकती है। मृतका के एक फ्रेंड ने कहा कि वह वास्तव में उससे प्यार करती थी और उसकी रिहाई की प्रतीक्षा कर रही थी।

रूस में घरेलू हिंसा के मामले एक गंभीर समस्या है। 2018 में 5,000 मामले दर्ज हुए थे। इनमें महिलाओं को मारा-पीटा गया था। एक एक्टिविस्ट ने क्लेम किया कि 2021 में महामारी से पहले रूस में हर साल 16.5 मिलियन महिलाओं को घरेलू हिंसा का सामना करना पड़ा था। बता दें कि रूस ने 2017 में पहली बार डोमेस्टिक बैटरी(domestic battery ) को अपराध से मुक्त कर दिया। इसका मतलब यह हुआ कि जब तक कि पर्सन हॉस्पिटलाइज्ड नहीं होता, उसे एडमिनिस्ट्रेटिव दोष(administrative offence) माना जाएगा न कि अपराध।

 

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.