Fri, Oct 9th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

वृंदावन गुरुकुल हादसे को लेकर संत समाज में आक्रोश; आपात बैठक में उच्चस्तरीय जांच और पीड़ित परिवारों को मुआवजे की मांग

by Tarun Bhardwaj • October 9, 2026
Outrage among the community of saints over the Vrindavan Gurukul incident

वृंदावन गुरुकुल हादसे को लेकर संत समाज में आक्रोश; आपात बैठक में उच्चस्तरीय जांच और पीड़ित परिवारों को मुआवजे की मांग

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, वृंदावन। वृंदावन के चेतन विहार स्थित पाणिनि संस्कृत गुरुकुलम में टैंक सफाई के दौरान चार मासूम छात्रों की दुखद मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस दर्दनाक हादसे को लेकर संत-महंतों में गहरा आक्रोश व्याप्त है। घटना के विरोध और भावी रणनीति तय करने हेतु परिक्रमा मार्ग स्थित मोर कुटी आश्रम में संत समाज की एक आपात बैठक आयोजित की गई, जिसमें हादसे पर गहरा दुख जताते हुए शासन-प्रशासन से सख्त कदम उठाने का आह्वान किया गया।

निष्पक्ष जांच और 11-11 लाख की आर्थिक सहायता की मांग

बैठक में उपस्थित संतों ने एक स्वर में घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए निष्पक्ष व उच्चस्तरीय जांच कराए जाने की बात कही। संत समाज ने मांग की कि जांच के दौरान जो भी दोषी पाए जाएं, उनके खिलाफ कठोरतम कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए ताकि भविष्य में किसी मासूम की जान न जाए। इसके साथ ही संत प्रतिनिधियों ने शासन से पुरजोर मांग की है कि मृतक बालकों के पीड़ित परिजनों को 11-11 लाख रुपये की मुआवजा राशि तुरंत प्रदान की जाए।

गुरुकुल प्रबंधन पर उठाए सवाल

बैठक के दौरान गुरुकुल प्रबंधन की कार्यप्रणाली और सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर गंभीर सवाल खड़े किए गए। संतों ने स्पष्ट किया कि जो शैक्षणिक संस्थान या गुरुकुल बच्चों की बुनियादी सुरक्षा तक सुनिश्चित नहीं कर सकते, उनके खिलाफ प्रशासनिक स्तर पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। इसके साथ ही संतों ने सुझाव दिया कि ऐसे असुरक्षित संस्थानों को बंद कर वहाँ अध्ययनरत अन्य छात्रों को सुरक्षित आश्रमों या सरकारी विद्यालयों में स्थानांतरित किया जाना चाहिए।

बैठक में प्रमुख संत-महंतों की रही मौजूदगी

इस आपात बैठक में क्षेत्र के कई प्रमुख संत और महंत शामिल हुए। बैठक में मुख्य रूप से महंत परमेश्वर दास महाराज, महंत मोहिनी बिहारी शरण महाराज, महंत गंगा दास, रामेश्वर दास, रामदास, पुरुषोत्तम दास, अभिलेख दास तथा श्यामदास सहित अनेक गणमान्य संत-महंत उपस्थित रहे।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: Mathura: फरह में पुलिस व स्वाट टीम की बड़ी कार्रवाई; चेकिंग के दौरान पुलिस मुठभेड़ में बाबरिया गैंग के दो शातिर गिरफ्तार

ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे  WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

वृंदावन गुरुकुल हादसे को लेकर संत समाज में भारी आक्रोश 10 अक्टूबर को दिल्ली में CJP प्रदर्शन के चलते रेलवे ने जारी की गाइडलाइन अमेरिका में IT कंपनियों पर कड़ाई; जेडी वेंस ने उठाए सवाल संत प्रेमानंद महाराज का नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल संत प्रेमानंद महाराज और विराट कोहली पर लगाए आरोपों पर फलाहारी बाबा ने मांगी माफी मथुरा में मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन पीएम मोदी ने India Mobile Congress के 10वें संस्करण का उद्घाटन किया मथुरा में पंडित दीनदयाल धाम मेले में पहुंचे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक