Wed, Jun 24th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

पत्नी के प्रेमी को दी दर्दनाक मौत: घर पर फरसे से काटकर किए 10 टुकड़े

by Raju Chaurasia • January 23, 2023
Advertisement
Ad

एक रिक्शा चालक ने अपनी पत्नी के बॉयफ्रेंड को जयपुर से बुलवाकर उसे मौत के घाट उतार दिया। आरोपी ने सोते वक्त फरसे से उसके कई टुकड़े किए। गिरफ्तार रिक्शा चालक मीलाल प्रजापति ने बताया कि उनसे शव के कई टुकड़ों को दो जगहों पर फेंका था। इसके बाद पुलिस ने 10 टुकड़े बरामद भी कर लिए हैं। दरअसल इस पूरी वारदात की कहानी शादी और धोखे से शुरू हुई थी।

गौरतलब है कि मीलाल की पत्नी का प्रेम प्रसंग 26 वर्षीय अक्षय के साथ चल रहा था। इस बात की जानकारी मीलाल को भी थी। दोनों को समझाने का काफी प्रयास किया गया लेकिन वह नहीं माने। दोनों के बीच में बातचीत होती थी और यह बात मीलाल को परेशान कर रही थी। जीटीबी हॉस्पिटल में भर्ती बेटी की देखरेख के लिए मीलाल ने पत्नी से फोन करवाकर अक्षय को गाजियाबाद बुलाया था। उसके बाद सोते वक्त फरसे से उसे काट डाला।

संभल के निवासी 37 वर्षीय मीलाल की पहली पत्नी की मौत 11 साल पहले हो गई थी। उसकी एक बेटी भी हुई और उसकी उम्र 17 साल है। मीलाल ने पूनम से दूसरी शादी की और उससे एक बेटा और दो बेटियों की जन्म हुआ। मीलाल गाजियाबाद के कस्बा खोड़ा स्थित सोम बाजार में किराए के मकान में रहता है। मीलाल खुद रिक्शा चलाता है और उसकी पत्नी पूनम घरों में काम करती है। पूनम के अनुसार वह तकरीबन 3 साल पहले अक्षय के संपर्क में आई थी।

मूल रूप से राजस्थान का रहने वाला अक्षय बीते साल पूनम को भगाकर ले गया था। इसको लेकर मीलाल ने खोड़ा थाने में केस भी दर्ज करवाया था। इसके बाद पुलिस ने पूनम को रिकवर किया था। इस घटना के बाद ही मीलाल को पूनम और अक्षय के प्रेम प्रसंग का पता लगा। मीलाल की हिदायत के बाद भी पूनम लगातार प्रेमी से मिलती और बातचीत करती थी। मीलाल ने बताया कि 4 दिन पहले उसकी तीसरे नंबर की बेटी जल गई थी। पता चला कि अक्षय घर आया था और चाय पी रहा था। इसी बीच गर्म चाय ऊपर गिरने से बेटी जली थी। यह जानकर मीलाल का पारा हाई हो गया। सब कुछ जानकर उसने पत्नी पूनम से अक्षय को घर बुलाने के लिए किया। अक्षय के घर आने पर मीलाल ने सोते समय फरसे से उस पर हमला कर हत्या कर दी। इसके बाद शव के 10 टुकड़े कर उसे दो अलग-अलग जगहों पर फेंक दिया।

 

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.