Sat, Jun 6th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

यूक्रेन की दर्दनाक तस्वीरें: डर के मारे डॉग को मार गया लकवा, लाचारी में उसे छोड़ते वक्त बिलख पड़ा शख्स

by Raju Chaurasia • March 19, 2022
Advertisement
Ad

नई दिल्ली। रूस-यूक्रेन के बीच जारी युद्ध का 19 मार्च को 24वां दिन है। युद्ध में यूक्रेन को भारी नुकसान पहुंचा है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोल्दोमिर जेलेंस्की ने कहा कि शांति और सुरक्षा के लिए यह समय मिलकर बातचीत करने का है। अगर ऐसा नहीं होता है, तो रूस को काफी नुकसान होगा। यूक्रेन के राष्ट्रपति ने चेताया कि इसकी भरपाई करने में रूस काफी पीछे चला जाएगा। संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक युद्ध में यूक्रेन में अब तक 816 नागरिकों की जान जा चुकी है। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने भी शुक्रवार को चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए रूस पर पाबंदियों को लेकर बातचीत की। अमेरिका ने चीन के चेताया कि अगर उसने रूस को मदद दी, तो अंजाम बुरा होगा। देखें कुछ तस्वीरें…

दिल तोड़ने वाली यह यह तस्वीर यूक्रेन के इरपिन की है। यहां एंड्री कुलिक अपने कुत्ते के साथ शहर छोड़कर जा रहे थे, लेकिन कुत्ते को डर के मारे लकवा मार गया। तमाम कोशिशों के बावजूद जब वे उसे ले जाने में नाकाम हुए, तो रोते हुए उसे वापस घर में छोड़कर जाना पड़ा। कुलिक रोत हुए प्रार्थना कर रहे थे कि उन्हें आशा है कि कोई तो उसकी देखभाल कर रहा होगा।

CNN न्यूज के अनुसार कीव(Kyiv) पर हमला करने के मकसद से रूस ने दो मुख्य मार्गों को अवरुद्ध कर दिया है। यह यूक्रेनी सेना के हवाले से बताया गया। डिप्टी चीफ ऑफ स्टॉफ ऑलेक्जेंडर ह्रुज़ेविच ने कहा कि रूस की सेना ने निप्रो नदी के दोनों किनारों पर राजधानी को घेरने की कोशिश की है। यह नदी शहर को उत्तर से दक्षिण में विभाजित करती है। कीव ने कहा कि दुश्मन को शहर के दाहिने किनारे से लगभग 70 किलोमीटर (लगभग 43 मील) की दूरी पर रोक दिया गया है।

यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने 18 मार्च को रूसी आक्रमण से विस्थापित हुए यूक्रेनियाई लोगों के लिए सहायता की घोषणा की है। यह प्रस्तावित कार्यक्रम उन लोगों को रोजगार सहायता प्रदान करेगा, जो स्थानांतरित हो गए हैं। इसके अलावा युद्ध के बाद आवास और आवास पुनर्निर्माण के लिए प्रावधान और अस्थायी रूप से विस्थापित व्यक्तियों को रखने वालों के लिए सहायता प्रदान करेंगे।

यूक्रेन के रक्षामंत्रालय के अनुसार, रूसी सेना के आक्रमण को चलते यूक्रेन ने सी ऑफ अजोव सागर तक अपनी पहुंच खो दी है। इसकी वजह रूसी सेना ने मारियुपोल के आसपास अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। रूस ने शुक्रवार को कहा कि उसकी सेना ने मारियुपोल के आसपास “फंदा कस लिया है। यहां करीब 80% घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं और करीब 1,000 लोग अभी भी नष्ट हो चुके थिएटर के नीचे अस्थायी बम आश्रयों में फंसे हो सकते हैं।

यूक्रेन का दावा है कि उसने बीते दिन रूस के 12 हवाई ठिकानों को नष्ट कर दिया। उक्रिनफॉर्म के अनुसार, यूक्रेनी वायु सेना कमान ने अपने फेसबुक पेज पर इसकी सूचना दी। 18 मार्च को यूक्रेनी वायु सेना ने 10 हवाई लक्ष्यों को निशाना बनाया। ग्राउंड फोर्स की वायु रक्षा इकाइयों द्वारा दो और लक्ष्यों को नष्ट कर दिया गया।

युद्ध को24 दिन हुए
रूस-यूक्रेन के बीच जारी युद्ध का 19 मार्च को 24वां दिन है। इन 24 दिनों में यूक्रेन का हर बड़ा शहर बर्बाद हो चुका है। इस बीच ‘ऑपरेशन गंगा’ के तहत 20000 से अधिक भारतीय छात्र और अन्य नागरिक भारत लौट आए हैं। बता दें कि बता दें कि 24 फरवरी को भारतीय समयानुसार सुबह 8.30 बजे रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन पर सैन्य कार्रवाई का ऐलान किया था। इसके बाद रूस की सेना ने यूक्रेन पर हवाई हमले शुरू कर दिए। इन हमलों बाद यूक्रेन की राजधानी कीव के अलावा खार्किव, मारियुपोल और ओडेसा में बर्बादी के मंजर दिखाई देने लगे हैं।

 

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.