Tue, Jun 16th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

ब्रज की ‘होली’ के लिए मथुरा में पुलिस हाई अलर्ट पर; श्रद्धालुओं के लिए अभेद्य सुरक्षा और हाईटेक इंतजाम

by Tarun Bhardwaj • February 3, 2026
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। ब्रज की विश्व प्रसिद्ध 45 दिवसीय होली और आगामी महाशिवरात्रि पर्व को देखते हुए जिला प्रशासन ने अपनी कमर कस ली है। मंगलवार को जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य ब्रज की सांस्कृतिक गरिमा को बनाए रखते हुए श्रद्धालुओं को सुगम और सुरक्षित वातावरण प्रदान करना रहा।

बरसाना की लट्ठमार से बलदेव के हुरंगा तक… व्यापक रोडमैप तैयार

जिलाधिकारी ने समीक्षा बैठक के दौरान इस बात पर विशेष बल दिया कि ब्रज की होली मात्र एक स्थानीय त्योहार नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर का एक बड़ा आकर्षण है, जिसकी भव्यता को बनाए रखने के लिए उन्होंने अधिकारियों को मुख्य आयोजनों की सूची जारी कर तत्काल सक्रिय होने के निर्देश दिए।

इस कार्ययोजना के तहत बरसाना और नंदगांव की विश्व प्रसिद्ध लट्ठमार होली, श्रीकृष्ण जन्मस्थान की भव्य होली, ठाकुर बांके बिहारी मंदिर की रंगभरनी एकादशी और बलदेव के ऐतिहासिक हुरंगा जैसे आयोजनों को सुव्यवस्थित करने पर ध्यान केंद्रित किया गया है।

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के प्रबंधन के लिए प्रशासन ने विशिष्ट व्यवस्थाएं सुनिश्चित की हैं, जिसमें प्रभावी यातायात डायवर्जन प्लान, निर्बाध पेयजल आपूर्ति, स्वच्छता के लिए विशेष अभियान और आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं की मुस्तैदी शामिल है।

ड्रोन और सीसीटीवी से होगी चप्पे-चप्पे की निगरानी

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने सुरक्षा व्यवस्था का खाका पेश किया। उन्होंने बताया कि ब्रज के संवेदनशील स्थलों और मुख्य मंदिरों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा।

भीड़ नियंत्रण (Crowd Management) के लिए आधुनिक तकनीक का सहारा लिया जाएगा। पूरे ब्रज क्षेत्र में ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। महाशिवरात्रि पर शिवालयों और होली के दौरान सार्वजनिक स्थलों पर सादे कपड़ों में भी पुलिस तैनात रहेगी ताकि अराजक तत्वों पर लगाम कसी जा सके।

बसंत पंचमी से शुरू हुआ ‘रंगों का उत्सव’

बैठक में जानकारी दी गई कि ब्रज में होली का उल्लास बसंत पंचमी को डंडा पूजन के साथ ही शुरू हो गया है। अगले 45 दिनों तक पूरा जनपद भक्ति और रंगों के सराबोर रहेगा। प्रशासन का लक्ष्य है कि सात समंदर पार से आने वाले पर्यटकों और देश के विभिन्न राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं को ‘ब्रज की आतिथ्य परंपरा’ का सुखद अहसास हो।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: Elon Musk SpaceX: एलन मस्क का बड़ा दांव; SpaceX के अधीन हुआ X, अब अंतरिक्ष में बनेंगे AI डेटा सेंटर

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.