Sat, Jul 25th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

प्रयागराज: माघ मेले में सिलेंडर लीकेज के बाद हुआ धमाका, हादसे में कई श्रद्धालु झुलसे

by यूनिक समय • January 28, 2023
fire

प्रयागराज: माघ मेले में सिलेंडर लीकेज के बाद हुआ धमाका, हादसे में कई श्रद्धालु झुलसे

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

इस हादसे के बाद झुलसे हुए श्रद्धालुओं को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया हैं और हादसे में टेंट, फर्नीचर भी जलकर राख हो गए हैं. घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम ने पर पहुंची.

प्रयागराज के माघ मेले में बड़ा हादसा हुआ हैं, यहां पर सिलेंडर फटने से आग लगी है. माघ मेले में तुलसी मार्ग पर भारद्वाज महोत्सव के पंडाल में सिलेंडर लीकेज के बाद वॉल फटने से हादसा हुआ है. इस आग में 5 श्रद्धालु झुलसे हैं और एक महिला की हालत गंभीर हैं. वहीं झुलसे हुए श्रद्धालुओं को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया हैं और हादसे में टेंट, फर्नीचर भी जलकर राख हो गए हैं. घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को बुझाया.

वहीं पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे. आग लगने से मेले में अफरा-तफरी मच गई, अचला सप्तमी और शनिवार का दिन होने की वजह से मेले में काफी भीड़ रही. इसके साथ ही हादसे की वजह से मेले में जाने वाले हर रास्तों पर लंबा जाम लगा है.

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.