Thu, Sep 17th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Premanand Ji Maharaj 57th Birthday: संत प्रेमानंद महाराज के जन्मोत्सव पर आशीर्वाद लेने के लिए हजारों भक्त उमड़े

by Tarun Bhardwaj • March 19, 2026
A flood of devotees converged on the occasion of Saint Premanand Maharaj's 57th birth anniversary

Premanand Ji Maharaj 57th Birthday: संत प्रेमानंद महाराज के जन्मोत्सव पर आशीर्वाद लेने के लिए हजारों भक्त उमड़े

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। ब्रज की पावन धरा इन दिनों पूरी तरह ‘राधा नाम’ के रंग में सराबोर है। अवसर है जगप्रसिद्ध संत और ‘राधा केलि कुंज’ के संरक्षक श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज के पावन जन्मोत्सव का। 18 और 19 मार्च को आयोजित इस द्वि-दिवसीय महोत्सव ने वृंदावन की गलियों को एक आध्यात्मिक उत्सव में बदल दिया है। हिंदू कैलेंडर और विक्रम संवत के अनुसार, चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिन महाराज जी का जन्मदिन मनाया जाता है, जिसे देखने और उनका आशीर्वाद लेने के लिए देश-विदेश से हजारों भक्त उमड़ पड़े हैं।

संतों का अद्भुत संगम और भव्य स्वागत

जन्मोत्सव की शुरुआत वृंदावन के विभिन्न आश्रमों के प्रतिष्ठित पीठाधीश्वरों और जटाधारी संतों के आगमन के साथ हुई। सोशल मीडिया पर साझा किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे संतों ने महाराज जी के चरणों में नमन किया और उन्हें माला पहनाकर व तिलक लगाकर सम्मानित किया। संतों के इस समागम ने ‘राधा केलि कुंज’ के वातावरण को साक्षात् वैकुंठ जैसा बना दिया। भक्तों ने अपने लाड़ले गुरुदेव के स्वागत में गुलाब और गेंदे के फूलों की सुंदर कालीन बिछाई थी, जिस पर चलकर महाराज जी ने भक्तों को दर्शन दिए।

भक्तों को संदेश

संत प्रेमानंद महाराज के 57 वे जन्मोत्सव के खास अवसर पर जहाँ कलाकारों ने राधा-कृष्ण का रूप धरकर मंत्रमुग्ध कर देने वाला नृत्य प्रस्तुत किया, वहीं महाराज जी ने अपने भक्तों को जीवन का सार समझाया। उन्होंने अपील की कि आध्यात्मिक मार्ग पर किसी भी प्रकार के दिखावे या आडंबर से दूर रहें। उन्होंने जोर देकर कहा कि केवल ‘नाम जप’ और भगवान के प्रति पूर्ण समर्पण ही जीवन का असली सुख और शांति है। उत्सव में आए भक्तों ने महाराज जी के दीर्घायु होने और उत्तम स्वास्थ्य के लिए विशेष प्रार्थनाएं कीं, जिसके उत्तर में महाराज जी ने सभी पर वात्सल्य और आशीर्वाद की वर्षा की।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: Mathura News: उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के CEO सूरज पटेल का हुआ तबादला

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

ICC Ranking में अभिषेक शर्मा ने साहिबजादा फरहान को पछाड़कर हासिल किया दूसरा स्थान अरब सागर में भारतीय युद्धपोत से टकराया पाकिस्तानी नौसैनिक जहाज; भारत ने जताया कड़ा विरोध पीएफ पेंशन पर सरकार का बड़ा फैसला; सैलरी लिमिट ₹15,000 से बढ़कर हुई ₹25,000 Vijay और Trisha Krishnan के यूके लुक पर बोलीं अभिनेत्री अंबिका कपिल शर्मा की Netflix पर फिर होगी धमाकेदार वापसी यूपी में सहायक अध्यापक से लेकर पीजीटी तक 15,012 पदों पर निकली बंपर भर्तियां महिला बैंक कर्मचारी से जुड़े मामले में पूर्व सपा नेता डॉ. राजन रिजवी पर एफआईआर दर्ज मथुरा जिले में 17 सितंबर से शुरू होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’