Sun, Jun 21st, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

जन्माष्टमी पर मथुरा-वृंदावन को सजाने की तैयारी

by manish • September 5, 2023
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद व नगर निगम ने युद्ध स्तर पर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाने की तैयारियों प्रारंभ कर दी हैं। ताकि यहां आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो बल्कि उनको सुखद अहसास हो। इसके लिए तिराहे चौराहों को सजाया जा रहा है। कलाकरों को सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने के लिए मंच बनाए जा रहे हैं। विद्युत पोलों पर रंग बिरंगी लाइटें लगाई जा रहीं हैं।

नगर निगम द्वारा मथुरा-वृंदावन के सभी क्षतिग्रस्त फुटपाथों को ठीक करा जा रहा हैं- Janmashtami 2023

नगर निगम के निर्माण विभाग द्वारा स्टेट बैंक चौराहे पर क्षतिग्रस्त फुटपाथों पर इंटर लॉकिंग टाइल लगाई जा रहीं हैं। नगर निगम द्वारा मथुरा-वृंदावन की सड़कों के गड्ढे भरे जा रहे हैं। इनसे कोई श्रद्धालु चुटैल नहीं हो। इसके अलावा मंदिर जाने वाले मार्ग व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन स्थलों के आसपास के इलाकों को रंग बिरंगे कपड़ों से सजाया जा रहा है। जगह-जगह विद्युत सजावट की जा रही है।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों होंगी आयोजित -Janmashtami 2023

शहर के विभिन्न स्थानों पर उत्तर प्रदेश तीर्थ विकास परिषद द्वारा आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों के लिए जगह जगह मंच तैयार किए जा रहे हैं। सड़कों के डिवाइडर को आकर्षक लाइटें लगा कर सजाया गया है।

इन सभी कार्यों में उत्तर प्रदेश तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजा कांत मिश्र, सीईओ नगेन्द्र प्रताप एवं नगर आयुक्त अनुनय झा नजर रखे हुए हैं। जन्मभूमि तक जाने वाले रास्तों पर पेचवर्क करके ठीक कर दिया गया है। वृंदावन में बांके बिहारी मंदिर तक जाने वाले रास्तों को सजाया जा रहा है।

स्टेट बैंक चौराहे पर फुटपाथों पर इंटर लाकिंग टाइल लगाते हुए मजदूर।

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर भगत सिंह पार्क डेम्पियर नगर के किनारे पर्दा लगाते श्रमिक।

नए बस अड्डे पर जन्माष्टमी पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने के वाले कलाकारों के लिए मंच तैयार करते श्रमिक।

कंकाली के सामने डिवाइडरों पर लगाई गई लाइटें।

यह भी पढ़े :श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर सुरक्षा होगी कड़ी

 

 

 

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.