Tue, Jul 28th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

राष्ट्रपति ने किया आयुष्मान भव कार्यक्रम का शुभारंभ

by manish • September 13, 2023

राष्ट्रपति ने किया आयुष्मान भव कार्यक्रम का शुभारंभ

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने बटन दबाकर आयुष्मान भव कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम को जनपद में स्वास्थ्य विभाग ने जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों व आम जनता को लाइव दिखाया। इसके लिए प्रमुख अस्पतालों में व्यवस्था की गई थी। वही महर्षि दयानंद सरस्वती जिला चिकित्सालय में आयुष्मान भव कार्यक्रम का विधायक श्रीकांत शर्मा, मथुरा वृंदावन नगर निगम के महापौर विनोद कुमार अग्रवाल तथा जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने शुभारंभ किया।

जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह ने कहा कि इस योजना का लाभ पात्रों को अधिक से अधिक मिलना चाहिए। कोई भी व्यक्ति आयुष्मान कार्ड बनवाने से नहीं छूटना चाहिए। यह योजना गरीबों के लिए लाभकारी सिद्ध होगी। विधायक श्रीकांत शर्मा ने कहा कि आयुष्मान कार्ड योजना प्रधानमंत्री की प्रमुख योजना है जिससे गरीब लोगों को अपना इलाज कराने की नि:शुल्क सुविधा मिल सके। एसीएमओ डॉ. भूदेव ने बताया कि यह अभियान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिन 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर गांधी जयंती तक विशेष पखवाड़ा के रूप में चलाया जाएगा। ताकि अधिक से अधिक लोगों के आयुष्मान कार्ड बन सकें।

कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय कुमार वर्मा, जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. मुकुंद बंसल, डॉ. चित्रेश, डॉ. भूदेव सिंह, डॉ. अनुज कुमार आदि उपस्थित थे। राष्ट्रपति द्वारा शुभारंभ किए गए आयुष्मान भव कार्यक्रम को लाइव भी दिखाया गया।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.