Sat, Jun 6th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

बेटी को घुमाने निकली प्रियंका चोपड़ा कर बैठी एक गलती, लोग सुना रहे जमकर खरी-खोटी

by Raju Chaurasia • September 29, 2022
Advertisement
Ad

प्रियंका चोपड़ा चाहे लंबे समय से किसी बॉलीवुड फिल्म में नजर न आई हो लेकिन वे लाइमलाइट में बनी रहती है। सोशल मीडिया पर एक्टिव प्रियंका अपनी पोस्ट के साथ अन्य एक्टिविटी की वजह से चर्चा में रहती है। कुछ मिनट पहले ही उनकी एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसकी वजह से उन्हें खूब खरी खोटी सुननी पड़ रही है। दरअसल, फोटो में देखा जा सकता है कि प्रियंका अपनी 9 महीने की बेटी को लेकर लॉस एंजेलिस की सड़कों पर घुमा रही है और इस दौरान उन्होंने हाई हील और टाइट स्कर्ट पहन रखी है। उनकी फोटो देखकर लोग कह रहे है इतनी छोटी बच्ची को हाई हील पहनकर घुमाने जाने की क्या जरूरत है। इससे कोई हादसा भी हो सकता है। बता दें कि प्रियंका की बेटी मालती मैरी का जन्म इसी साल जनवरी में हुआ था। मालती एक प्री-मैच्योर बेबी है, जिसे महीनों तक इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती रहना पड़ा था।

प्रियंका चोपड़ा की बेटी के साथ वायरल हो रही फोटो को देखकर लोग उन्हें खूब खरी-खोटी सुना रहे है। एक ने कमेंट करते हुए लिखा- बेटी को घुमाते वक्त हाई हील कौन पहनता है। एक ने चौंकते हुए लिखा- हाई हील और टाइट स्कर्ट। एक बोला- हील में वॉक। हाई हील पहनकर बेटी के साथ, ये वाकई सोचने वाली बात है। एक अन्य ने लिखा- ठीक है … बहुत अच्छा आप उसे टहलने के लिए ले जा रही है… लेकिन क्या 5 इंच की ऊंची हील के सैंडल आपको चलने दे रहे है। हम तो नानी के साथ भी चलते हैं तो स्नीकर्स पहनते हैं…। एक ने लिखा- मुझे देखकर हैरानी हो रही है कि वह हील पहनकर कितनी देर तक घुम पाएंगी। इसी तरह एक ने लिखा- एक ऐसी मां जिसके अंदर फीलिंग्स नहीं है, वो एक केयर टेकर की तरह है। वहीं, दूसरी ओर कुछ ने प्रियंका के फैशन सेंस की तारीफ भी की।

आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा लंबे समय से बॉलीवुड से ज्यादा हॉलीवुड फिल्मों में एक्टिव है। अभी भी उनके पास बॉलीवुड से ज्यादा हॉलीवुड फिल्मों के ऑफर्स है। आपको बता दें कि प्रियंका बॉलीवुड फिल्म जी ले जरा में आने वाली है। फरहान अख्तर की इस फिल्म में पीसी के साथ कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट लीड रोल में है। अभी इस फिल्म की शूटिंग शुरू होने में वक्त लगेगा क्योंकि आलिय प्रेग्नेंट है और वे फिलहाल किसी भी फिल्म की शूटिंग नहीं कर रही है।

 

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.