Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Punjab: कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा को ED ने किया गिरफ्तार; भगवंत मान बोले “मोदी के आगे नहीं झुकेगा पंजाब”

by Tarun Bhardwaj • May 9, 2026
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। पंजाब की राजनीति में शनिवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा को उनके चंडीगढ़ स्थित आवास से गिरफ्तार कर लिया। सुबह से ही अरोड़ा के सेक्टर-2 स्थित निवास पर करीब 20 गाड़ियों के साथ पहुंची ईडी की टीम ने लंबी छापेमारी के बाद यह कार्रवाई की। गौरतलब है कि संजीव अरोड़ा पर एक महीने के भीतर यह ईडी की दूसरी बड़ी कार्रवाई है।

सीएम भगवंत मान का तीखा हमला

मंत्री की गिरफ्तारी और छापेमारी पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री मोदी पर कड़ा प्रहार किया है। मुख्यमंत्री भगवंत मा ने कहा कि पंजाब गुरुओं और शहीद भगत सिंह की धरती है, जिसे औरंगजेब और अंग्रेज भी नहीं झुका पाए थे, तो मोदी की चालें क्या झुकाएंगी। संगरूर में पत्रकारों से बात करते हुए मान ने आरोप लगाया कि चुनाव करीब आते ही भाजपा ईडी की रेड, बम धमाके और मानहानि के नोटिस जैसे घटिया हथकंडों का सहारा लेती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पंजाब की उपजाऊ धरती पर हर बीज पनप सकता है, लेकिन नफरत की पैदावार यहाँ कभी नहीं हो सकती।

अरविंद केजरीवाल का पलटवार

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी इस कार्रवाई को राजनीतिक प्रतिशोध करार दिया है। केजरीवाल ने कहा कि बंगाल चुनाव खत्म होते ही मोदी जी ने पंजाब में प्रताड़ना शुरू कर दी है, चाहे वह ग्रामीण विकास का फंड रोकना हो या पंजाब यूनिवर्सिटी को हथियाने की कोशिश। उन्होंने आरोप लगाया कि सांसद अशोक मित्तल के यहाँ रेड कर उन्हें जबरन भाजपा में शामिल कराया गया, लेकिन संजीव अरोड़ा नहीं झुके तो उन पर दोबारा रेड कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। केजरीवाल ने चेतावनी दी कि जैसे मोदी जी को किसानों के आगे झुकना पड़ा था, वैसे ही अब पूरे पंजाब को ललकारने का खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ेगा।

लगातार जारी है रेड का सिलसिला

पंजाब में पिछले कुछ दिनों से ईडी बेहद सक्रिय नजर आ रही है। दो दिन पहले ही मोहाली और चंडीगढ़ में 12 ठिकानों पर छापेमारी की गई थी, जिसमें एक आईटी कारोबारी नितिन (जिन्हें सीएम के ओएसडी का करीबी बताया गया) के यहाँ भी दबिश दी गई थी। इससे पहले संजीव अरोड़ा के लुधियाना स्थित आवास पर भी ईडी की टीम जांच कर चुकी है। मंत्री की गिरफ्तारी के बाद पंजाब का सियासी पारा चरम पर है और आम आदमी पार्टी ने इसे भाजपा और ईडी का ‘अनैतिक गठबंधन’ करार देते हुए संघर्ष का ऐलान किया है।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: Breaking: यशस्वी जायसवाल और शेफाली वर्मा की बढ़ी मुश्किलें; NADA ने ‘वेयरअबाउट्स फेल्योर’ के लिए जारी किया नोटिस

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Delhi Fire Case: साकेत कोर्ट ने होटल मालिक को 4 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा हैदराबाद के अमीरपेट में ‘हेलमेट बाजार’ में भीषण अग्निकांड पहले से ज्यादा बोल्ड हुआ फ्रंट डिजाइन और एक्सटीरियर लुक के साथ Toyota Innova Crysta लॉन्च विनेश फोगाट विवाद में WFI को सुप्रीम कोर्ट से झटका केरल में मानसून की धमाकेदार दस्तक, दिग्गज फिल्म निर्माता और पूर्व CBFC चीफ पहलाज निहलानी का 76 वर्ष की उम्र में निधन कोसीकलां में 7 साल की बच्ची के साथ 30 साल के युवक ने की दरिंदगी मुजफ्फरपुर में प्राइवेट अस्पताल के ICU में आग लगने से 5 लोगों की मौत