Sat, Sep 19th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Radha Astami: भोर 4 बजे वेदमंत्रों के साथ प्रकट हुईं श्रीराधारानी; 25 किलो दूध से जन्माभिषेक, शीश महल से दिए दर्शन

by Tarun Bhardwaj • September 19, 2026
Shri Radharani appeared at 4 AM amidst the chanting of Vedic mantras

Radha Astami: भोर 4 बजे वेदमंत्रों के साथ प्रकट हुईं श्रीराधारानी; 25 किलो दूध से जन्माभिषेक, शीश महल से दिए दर्शन

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। भाद्रपद शुक्ल अष्टमी के पावन अवसर पर बरसाना के ब्रह्मांचल पर्वत स्थित लाड़ली महल में राधारानी का 5254वां जन्मोत्सव अत्यंत श्रद्धा, अलौकिक उल्लास और भव्यता के साथ मनाया जा रहा है। शनिवार भोर में ठीक चार बजे शुभ मुहूर्त आते ही पूरा मंदिर परिसर वेदमंत्रों, घंटा-घड़ियालों और “राधे-राधे” के उद्घोष से गूंज उठा। अष्टदल कमल के मध्य रासेश्वरी श्रीराधारानी के प्रकट होते ही उपस्थित हजारों श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे।

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भव्य जन्माभिषेक

भोर चार बजे सेवायतों व आचार्यों ने वैदिक रीति-रिवाज से जन्माभिषेक की प्रक्रिया आरंभ की। चांदी की चौकी पर विराजमान श्रीराधारानी के प्रकट विग्रह का 25 किलो दूध, दही, शहद, गाय का घी, इत्र, बूरा, सप्त अनाज, मेवा और कालिंदी (यमुना) समेत सात पवित्र नदियों के जल से अभिषेक किया गया।

जन्माभिषेक पूर्ण होने के उपरांत लाड़लीजी को आकर्षक पीले रंग की विशेष पोशाक धारण कराई गई। इसके बाद सेवायतों ने युगल स्वरूप की महाआरती उतारी।

शीश महल से दिए दर्शन

श्रीराधारानी जन्मोत्सव के उपरांत सुबह करीब आठ बजे राधारानी ने शीश महल से भक्तों को दिव्य दर्शन दिए। लाड़लीजी के दर्शन के लिए ब्रह्मांचल पर्वत से लेकर तलहटी तक श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। नंदगांव से आए श्रद्धालुओं ने वृषभानुजी को लाली के जन्म की बधाई दी। बधाई पदों की मधुर प्रस्तुतियों पर सखी रूप में पहुंचीं महिलाएं और श्रद्धालु जमकर थिरके।

30 लाख श्रद्धालुओं के आगमन का अनुमान

राधा अष्टमी के इस महाकुंभ में देश-विदेश से लगभग 30 लाख श्रद्धालुओं के बरसाना पहुंचने की संभावना है। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए 3,000 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं और पूरे मेला क्षेत्र की निगरानी ड्रोन व सीसीटीवी कैमरों से की जा रही है।

श्रद्धालुओं के आवागमन के लिए यूपी रोडवेज की 160 विशेष बसें चलाई जा रही हैं और आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं के लिए 12 मेडिकल कैंप लगाए गए हैं। बरसाना में दोपहर में दधीकांधा का आयोजन होगा, जबकि शाम को राधावल्लभ मंदिर से बड़े रास मंडल तक भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: Radha Ashtami: बरसाना में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, DM और SSP ने लिया जायजा; सीसीटीवी और ड्रोन से रखी जा रही नजर

ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे  WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

बरसाने में भोर 4 बजे वेदमंत्रों के साथ प्रकट हुईं श्रीराधारानी चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के भविष्य पर फैसला बीसीसीआई अधिकारियों के हाथ मथुरा में UPI पर प्रस्तावित शुल्क के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन ऑस्कर 2027 में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी मराठी फिल्म ‘गोंधल’ बरसाना में राधाष्टमी पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए बने विशेष मूवमेंट कॉरिडोर चुनाव आयोग ने TMC पार्टी का नाम और चुनाव चिह्न फ्रीज किया चौमुहां में छाता चीनी मिल के लिए बजट पास होने पर कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण का हुआ नागरिक अभिनंदन अमेरिका सऊदी अरब को बेचेगा 24.3 अरब डॉलर के F-35 स्टील्थ फाइटर जेट