Wed, Jul 1st, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

पत्रकार वार्ता में राहुल गांधी बने टीचर, कहा—ओबीसी पत्रकार हाथ उठाएं

by manish • October 10, 2023

पत्रकार वार्ता में राहुल गांधी बने टीचर, कहा—ओबीसी पत्रकार हाथ उठाएं

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान जाति जनगणना को लेकर पत्रकारों से ही सवाल पूछ लिया। उन्होंने प्रेस मीट के दौरान कहा कि जो लोग दलित या ओबीसी हैं, वे अपने हाथ उठाएं। वे ऐसा करके यह बताना चाहते थे कि देश के दलितों और पिछड़े वर्ग के लोगों को देश की संपत्ति और संस्थानों में उचित शेयर नहीं मिला है। जिसके वे हकदार हैं।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पत्रकारों से ही पूछ डाले सवाल- National News

कांग्रेस वर्किंग कमेटी की मीटिंग के बाद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी प्रेस वार्ता कर रहे थे। इसी बीच वे बोले कि इस कमरे में कितने दलित वर्ग के लोग हैं, इस कमरे में कितने ओबीसी वर्ग के लोग हैं, वे अपने हाथ उपर उठाएं। इसके बाद राहुल ने कहा कि अब आप समझ रहे होंगे कि कांग्रेस क्यों दलितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों की बात करती है क्योंकि उन्हें देश की संपत्ति में उचित शेयर नहीं मिला है। जातियों की जनसंख्या के अनुसार उन्हें शेयर नहीं मिला है।

राहुल गांधी ने कहा कि…..National News

कांग्रेस वर्किंग कमेटी की मीटिंग के बाद राहुल गांधी ने कहा कि यह जरूरी हो गया है कि हम सवाल पूछे, इसलिए मैं सिर्फ सवाल कर रहा हूं। मैं डाटा की बात नहीं कर हूं लेकिन एतिहासिक सवाल पूछ रहा हूं। ओबीसी वर्ग को कितना शेयर दिया गया है, दलित वर्ग को कितना शेयर दिया गया है। आदिवासी वर्ग को कितना शेयर दिया गया है। बाकी लोगों के पास कितना शेयर है। यह एक ऐतिहासिक सवाल है। राहुल ने कहा कि क्या हमारा आर्थिक मॉडल और पॉलिटिकल मॉडल इस पर आधारित है।

यह भी पढ़ेः -राहुल गांधी की फिसली जुबान, तो बीजेपी ने यूं ली चुटकी

राहुल गांधी ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री सिर्फ ध्यान बांटने की कोशिश कर रहे हैं। आने वाले समय में वे और भी ऐसे काम करेंगे। जाति जनगणना का कोई राजनैतिक उद्देश्य नहीं है लेकिन यह न्याय के लिए है। इसके पीछे कोई राजनैतिक गुणा-गणित नहीं है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़, कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश और राजस्थान के मुख्यमंत्री भी इसे बड़ा कदम मान रहे हैं।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.