Sat, Jun 27th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

बिग बॉस 14 के राहुल वैद्य ‘नागिन 6’ में निभाएंगे नाग का किरदार!

by यूनिक समय • May 19, 2021

बिग बॉस 14 के राहुल वैद्य ‘नागिन 6’ में निभाएंगे नाग का किरदार!

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

मुंबई। पॉपुलर टीवी रियलिटी शो ‘बिग बॉस 14 से मशहूर हो चुके राहुल वैद्य अब जल्द ही टीवी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 11 में नजर आने वाले हैं। शो में भाग लेने से कुछ दिन पहले ही राहुल केपटाउन पहुंच चुके हैं। ‘बिग बॉस 14 के बाद से ही राहुल लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। बीती रात ही राहुल वैद्य इंस्टाग्राम पर लाइव वीडियो के जरिए से अपने फैंस से जुड़े थे। लाइव वीडियो की शुरुआत में राहुल वैद्य ने अपने ऊपर कई फिल्टर का इस्तेमाल किया और एक फिल्टर में उनकी आंखें नीली चमकने लगी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by RKV ???? (@rahulvaidyarkv)

इस फिल्टर को देखने के बाद राहुल वैद्य ने खुद को नाग बता डाला और कहा कि आज तक मेल नाग पर कोई सीरियल नहीं बनी है। राहुल वैद्य ने एकता कपूर से गुजारिश की कि मैम अगर आप तक ये वीडियो पहुंचे तो जरूर इस ओर ध्यान दें। इसके बाद ही राहुल वैद्य के फैंस कमेंटबॉक्स में ही एकता कपूर को टैग करके कहने लगे कि वो ‘नागिन 6’ में राहुल वैद्य के लिए कोई अच्छा किरदार जरूर रखें।

लाइव चैट के दौरान राहुल वैद्य ने गर्लफ्रेंड दिशा परमार और अली गोनी से भी बातचीत की। अली गोनी से बात करते हुए राहुल वैद्य ने बताया कि वो केपटाउन 45 दिनों के लिए आए हुए हैं। राहुल वैद्य अभी तीन हफ्ते और वहां रहेंगे। शूटिंग खत्म करते ही सभी कंटेस्टेंट्स वापस मुंबई आ जाएंगे। इसके बाद हर बार की तरह फिनाले की शूटिंग बाद में की जाएगी।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.