Thu, Jun 25th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

रेलवे भर्ती: बिना परीक्षा रेलवे में नौकरी करने का सपना होगा पूरा, बस पास में होनी चाहिए ये डिग्री

by Raju Chaurasia • June 26, 2022

रेलवे भर्ती: बिना परीक्षा रेलवे में नौकरी करने का सपना होगा पूरा, बस पास में होनी चाहिए ये डिग्री

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

रेलवे में नौकरी करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए शानदार मौका है। उत्तर पूर्व रेलवे ने जूनियर टेक्निकल एसोसिएट पद पर भर्ती निकाली है। इस प्रक्रिया के तहत अलग-अलग डिपार्टमेंट में जूनियर टेक्निकल एसोसिएट की भर्ती की जाएगी। इसका नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है। जो भी उम्मीदवार इस जॉब के लिए इच्छुक हैं और योग्यता रखते हैं, वे नॉर्थ ईस्ट रेलवे की ऑफिशियल वेबसाइट ner.indianrailways.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

जो भी आवेदक इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उनको बता दें कि इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 22 जून से ही शुरू हो गई है। उम्मीदवार 05 जुलाई 2022 तक ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। किसी भी तरह की जानकारी के लिए नॉर्थ ईस्ट रेलवे की वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।

इन पदों पर भर्ती
कुल पदों की संख्या – 20 पद
जूनियर टेक्निकल एसोसिएट (वर्क्स) – 15 पद
जूनियर टेक्निकल एसोसिएट (इलेक्ट्रिकल/ टीआरडी) – 2 पद
जूनियर टेक्निकल एसोसिएट (सिग्नल) – 3 पद

आवेदक के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से संबंधित क्षेत्र में तीन साल का डिप्लोमा या चार साल की डिग्री कोर्स होनी चाहिए। GATE (Graduate Aptitude Test in Engineering) परीक्षा पास कर चुके उम्मीदवारों को इस भर्ती में वरीयता दी जाएगा। आवेदक की उम्र 01 जुलाई 2022 तक कम से कम 18 साल और अधिकतम 33 साल होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी मानदंड के अनुसार उम्र में छूट मिलेगी।

इस पदों पर भर्ती के लिए किसी भी तरह की लिखित परीक्षा नहीं होगी। आवेदक के चयन में GATE में मिले 55 नंबर का पर्सेंटाइल या योग्यता, 30 नंबर अनुभव और 15 नंबर पर्सनालिटी, इंटरव्यू और बुद्धि परीक्षण के होंगे। हर महीने मिलने वाली सैलरी की बात की जाए तो x क्लास के लिए 30 हजार रुपए, y के लिए 27 हजार रुपए और z क्लास के लिए 25 हजार रुपए मिलेंगे।

 

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.