Wed, Jul 29th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

बारिश से मचा हाहाकार, भूस्खलन से NH-10 बंद, पश्चिम बंगाल से सिक्किम की आवाजाही ठप

by Raju Chaurasia • June 29, 2024

बारिश से मचा हाहाकार, भूस्खलन से NH-10 बंद, पश्चिम बंगाल से सिक्किम की आवाजाही ठप

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

बारिश ने हाहाकार मचा दिया। कई इलाकों में भूस्खलन हो गए, जिससे आवाजाही ठप हो गई। पश्चिम बंगाल और सिक्किम को जोड़ने वाला नेशनल हाईवे भी बंद हो गया। प्रशासन की ओर से एनएच 10 पर मरम्मत का कार्य किया जा रहा है। चंद दिनों पहले भीषण गर्मी से झुलस रहे राज्यों में बारिश से हाहाकार मचा हुआ है। जहां पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन हुए तो वहीं मैदानी क्षेत्र में जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई। पश्चिम बंगाल और सिक्किम की जीवनरेखा माने जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग-10 (NH 10) को बंद कर दिया। पहाड़ियों में बारिश के बाद हुए भूस्खलन होने की वजह से यह फैसला लिया गया।

नेशनल हाईवे-10 उत्तर बंगाल के सिलीगुड़ी के कलिम्पोंग जिले से सिक्किम के गंगटोक तक जाता है। इसे लेकर कलिम्पोंग जिले के एसपी श्रीहरि पांडे का कहना है कि 29वें मील और लिखुवीर के बीच कई जगहों से भूस्खलन की सूचना मिली, जिसकी वजह से एनएच 10 आज सुबह से ही बंद है। प्रशासन की ओर से जल्द-से-जल्द नेशनल हाईवे पर यातायात बहाल करने की कोशिश की जा रही है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले पांच दिन तक उत्तर बंगाल और सिक्किम के पहाड़ी इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है।

कलिम्पोंग जिले में पिछले दो दिनों में करीब 82 मिमी बारिश हुईं, जिससे कई सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई और तीस्ता नदी का जलस्तर बढ़ गया। इसकी वजह से क्षतिग्रस्त राजमार्ग की मरम्मत करना और भी चुनौतीपूर्ण हो गया। आपको बता दें कि अक्टूबर 2023 में सिक्किम में अचानक आई बाढ़ से NH10 बुरी तरह प्रभावित हुआ था। इस महीने की शुरुआत में भारी बारिश के कारण कई भूस्खलन की खबरें सामने आई थीं। कलिम्पोंग के एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि जून के दूसरे सप्ताह में सिक्किम में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन में 9 लोगों की जान चली गई थी, जबकि उत्तरी सिक्किम में लगभग 1,400 पर्यटक फंस गए थे।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.