Tue, Jun 9th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

दुष्कर्म पीड़िता ने एसएसपी ऑफिस पहुंचकर किया आत्मदाह का प्रयास

by Raju Chaurasia • September 26, 2022
Advertisement
Ad

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में दुष्कर्म पीड़िता अपनी मां के साथ सोमवार को एसएसपी ऑफिस पहुंच गई। यहां पर उसने आत्मदाह का प्रयास किया। युवती के हाथ में पेट्रोल की बोतल देख एसएसपी ऑफिस में हड़कंप मच गया। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने पीड़िता के हाथ से किसी तरह बोतल छीनकर उसे एसएसपी के सामने पेश किया। इस दौरान पीड़िता ने रोते हुए अधिकारियों को अपनी आपबीती सुनाई। इस घटना के बाद कुछ देर तक वहां पर अफरातफरी का माहौल रहा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जानी थाना क्षेत्र निवासी एक युवती ने वर्ष 2017 में टीपी नगर थाने में तेजपाल व उसके बेटे संजू पर दुष्कर्म, पोस्को एक्ट, छेड़छाड़ समेत मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। इस दौरान पीड़िता नाबालिग थी। युवती ने आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस की लापरवाही के चलते आरोपी संजू और उसके पिता अभी भी फरार चल रहे हैं। इस बारे में पीड़िता ने कई बार पुलिस को जानकारी दी और अधिकारियों से भी मामले की शिकायत की। लेकिन आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई।

पीड़िता ने एसएसपी को मामले की जानकारी देते हुए कहा कि बीती 7 सितंबर को वह अपने खेत पर काम कर रही थी। इस दौरान आरोपी संजू खेत पर पहुंच गया और उसने युवती को घेरकर अपने दोस्तों के साथ मिलकर उसके साथ दुष्कर्म किया। वहीं मामले पर समझौता नहीं करने पर उसे अगवा करने और जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता ने बताया कि उसका गांव में रहना मुश्किल हो गया है। आरोपी के खिलाफ वारंट जारी होने के बाद भी उनकी गिरफ्तारी नहीं की गई है। वहीं थाने जाने पर पुलिसकर्मी पीड़िता के साथ अभद्रता करते हैं। घटना की जानकारी होने के बाद एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने संबंधित सर्किल प्रभारी को मामले की जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

 

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.