Wed, Jun 17th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

एंट्री न देने वाला रेस्टोरेंट हुआ बंद : हम केवल स्मार्ट कैजुअल की अनुमति देते हैं और साड़ी स्मार्ट कैजुअल के तहत नहीं आती

by Raju Chaurasia • September 30, 2021
Advertisement
Ad

नई दिल्ली। साड़ी पहनने वाली महिला को रोकने वाला रेस्टोरेंट बंद हो गया है। दक्षिण दिल्ली नगर निगम ने रेस्टोरेंट के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बंद करने का नोटिस दिया था। रेस्टोरेंट बिना लाइसेंस के ही चल रहा था। एसडीएमसी के अधिकारियों ने बुधवार को कहा कि एंड्रयूज गंज के अंसल प्लाजा स्थित एक्विला रेस्तरां को बिना वैध लाइसेंस के संचालन के लिए बंद करने का नोटिस किया था।

24 सितंबर के क्लोजर नोटिस में कहा गया है कि क्षेत्र के सार्वजनिक स्वास्थ्य निरीक्षक ने 21 सितंबर को एक जांच के दौरान पाया कि यह सुविधा स्वास्थ्य व्यापार लाइसेंस के बिना और अस्वच्छ परिस्थितियों में चल रही है। उन्होंने सार्वजनिक भूमि पर अतिक्रमण किया है। नोटिस मिलने के 48 घंटों के भीतर रेस्तरां बंद करने का निर्देश दिया गया। ऐसा नहीं करने पर सीलिंग सहित उपयुक्त कार्रवाई की बात भी कही गई है।

रेस्टोरेंट मालिक ने क्लोजर नोटिस का जवाब देते हुए 27 सितंबर को बताया कि उसने व्यापार को बंद कर दिया है। एसडीएमसी हाउस की बैठक में बुधवार को एंड्रयूज गंज के कांग्रेस पार्षद अभिषेक दत्त ने इस मुद्दे को उठाया और पारंपरिक भारतीय पोशाक पहनने वाले किसी भी व्यक्ति के प्रवेश से इनकार करने वाले किसी भी रेस्तरां, बार या होटल के खिलाफ 5 लाख रुपये का जुर्माना लगाने की मांग की थी।

मामला 19 सितंबर का है। यह वीडियो अनीता चौधरी नाम की एक महिला ने twitter पर पोस्ट किया था। वो अपनी बेटी का बर्थडे मनाने रेस्टोरेंट आई थी। अनीता ने साड़ी पहनी हुई थी। बेटी ने वेस्टर्न ड्रेस। अनीता ने मीडिया को बताया उन्होंने पहले से बुकिंग करा रखी थी। जब वे लोग रेस्टोरेंट पहुंचे, तो स्टाफ उन्हें घूरने लगा। अनीता ने बताया कि स्टाफ ने उनकी बेटी को एक साइड ले जाकर उन्हें अंदर जाने से रोक दिया। हालांकि रेस्टोरेंट का स्टाफ तर्क दे रहा है कि महिला के साथ 19 साल की बेटी थी। इस वजह से उन्हें शराब सेवन प्रतिबंधित क्षेत्र में जाने से रोका गया था। महिला का कहना है कि साड़ी उसकी बेटी की पसंद से पहनी थी। जब उन्हें अंदर जाने से रोका गया, तो वो रोने लगी थी।

स्टाफ ने लगाया था थप्पड़ मारने का आरोप
यह मामला जैसे ही सोशल मीडिया पर तूल पकड़ा; रेस्टोरेंट ने अपनी सफाई दी। इसमें यह भी कहा गया कि महिला ने स्टाफ को थप्पड़ मारा। हालांकि अनीता ने इसे झूठा बताया। अनीता ने यह वीडियो 20 सितंबर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किया था। इसमें होटल स्टाफ यह कहते हुए सुना गया कि ‘हम केवल स्मार्ट कैजुअल की अनुमति देते हैं और साड़ी स्मार्ट कैजुअल के तहत नहीं आती है।’ महिला ने यह वीडियो राष्ट्रीय महिला आयोग के अलावा केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और मंत्री हरदीप सिंह पुरी को भी टैग किया था। महिला ने लिखा था- कृपया स्मार्ट आउटफिट के बारे में बताएं, ताकि वो साड़ी पहनना बंद कर दे।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.