Sun, Jun 7th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

रिया चक्रवर्ती-बंटी सजदेह के रिलेशनशिप को किया कन्फर्म! सीमा सजदेह के साथ पार्टी में जाते दिखीं एक्ट्रेस

by यूनिक समय • December 12, 2022
Advertisement
Ad

मुंबई. रिया चक्रवर्ती पिछले कुछ दिनों काफी चर्चा में हैं. वह लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर हैं. हालांकि, पिछले साल अगस्त में उनकी फिल्म ‘चेहरे’ रिलीज हुई थी. फिल्म को साल 2020 में भी रिलीज होना था लेकिन लॉकडाउन के चलते ऐसा नहीं हो पाया. वैसे रिया लंब समय से बड़े और सोशल मीडिया से दूर रही हैं. लेकिन धीरे-धीरे उनकी जिंदगी ट्रैक पर आ रही है. वह सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने लगीं हैं और साथ कुछ प्रोजेक्टस पर भी काम कर रही है. उनके जिंदगी में फिर से खुशियां और प्यार लौट आया है. इस बीच उनके रिलेशनशिप की चर्चा भी शुरू हो चुकी है.

हाल में, कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया रिया चक्रवर्ती, सोहेल खान की पूर्व पत्नी सीमा सजदेह के भाई बंटी सजदेह के साथ रिलेशनशिप में हैं. वह अपने रिलेशनशिप को काफी प्राइवेट रखना चाहती हैं. लेकिन प्यार लोगों की नजरों से कहां बचता है. हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत के दौरान एक सूत्र ने खुलासा किया था. बंटी और रिया साथ में बहुत खुश हैं. बंटी रिया का सपोर्ट सिस्टम है.

रिया चक्रवर्ती और बंटी सजदेह के रिलेशनशिप के इस खुलासे पर मोहर लगाती एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. इस वायरल तस्वीर में रिया को बंटी की बहन सीमा सजदेह के साथ एक कार में देखा जा सकता है. रिया और सीमा साथ में फिल्म प्रोड्यूसर अमृतपाल सिंह बिंद्रा के बर्थडे पार्टी में साथ पहुंचे. दोनों एक ही कार में बैठे हुए थे.

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.