Thu, Aug 6th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

आरएलडी मुखिया और पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह का कोरोना से निधन, गुरुग्राम के अस्पताल में भर्ती थे

by • May 6, 2021

आरएलडी मुखिया और पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह का कोरोना से निधन, गुरुग्राम के अस्पताल में भर्ती थे

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

राष्ट्रीय लोक दल (आरएलडी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह का निधन हो गया है। वह कोरोना संक्रमित थे और मंगलवार रात से ही उनकी हालत नाजुक बताई जा रही थी। वह गुरुग्राम के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती थे। फेफड़ों में संक्रमण बढ़ने के कारण उनकी हालत नाजुक हो गई। वह 20 अप्रैल को कोरोना संक्रमित हुए थे।

अजित सिंह के बेटे और पूर्व सांसद जयंत चौधरी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ट्विटर पर इसकी जानकारी देते हुए लिखा, ‘चौधरी साहब नहीं रहे।’ जयंत ने बताया कि अजित सिंह 20 अप्रैल को कोरोना संक्रमित हुए थे और 6 मई की सुबह उन्होंने इस बीमारी से लड़ते हुए दम तोड़ दिया।

आखिरी समय तक संघर्ष करते रहे चौधरी साहब’
जयंत ने लिखा, ‘अंतिम समय तक भी चौधरी साहब संघर्ष करते रहे। जीवन पथ पर चलते हुए चौधरी साहब को बहुत लोगों का साथ मिला। ये रिश्ते चौधरी साहब के लिए हमेशा प्रिय थे। चौधरी साहब ने आप सबको अपना परिवार माना और आप ही के लिए हमेशा चिंता की।’ जयंत चौधरी ने आगे लिखा, ‘इस दुख और महामारी के काल में हमारी आप से प्रार्थना है कि अपना पूरा ध्यान रखें, संभव हो तो अपने घर पर रहें और सावधानी जरूर बरतें। ये ही चौधरी साहब को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।’

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.