Mon, Jun 8th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

रालोद की न्याय यात्रा मथुरा पहुंची

by Raju Chaurasia • September 24, 2021
Advertisement
Ad

मथुरा। राष्ट्रीय लोक दल की न्याय यात्रा का राया कट पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।  न्याय यात्रा के अध्यक्ष प्रशांत कनौजिया, डॉ. सुशील कुमार, ओमवीर सिंह दिवाकर यहां पहुंचे। पप्पू प्रधान के गांव तैयापुर में मीटिंग आयोजित की गई। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष बाबूलाल प्रमुख ने की। उन्होंने  संविधान में दिए गए सूत्र शिक्षित बनो, संगठित रहो तथा संघर्ष करो के आधार पर समाज को जागरूक किया। कहा कि चौधरी चरण सिंह ने अपने इस समाज और किसानों के हितों की लड़ाई लड़ी।

चौधरी अजीत सिंह ने किसान, वंचित और दलितों के आवाज को उठाने का काम किया। इसी क्रम में रालोद ने  भाईचारा जिंदाबाद के प्रोग्राम में सब को जोड़ने का कार्य किया । इसी कड़ी ं न्याय यात्रा निकाली गई है। बैठक में बृज क्षेत्र के अध्यक्ष चौधरी जगपाल सिंह, जिला संयोजक धर्मपाल चौधरी, सुरेश भगत सिंह, श्रीमती बबीता देवी पत्नी इंजीनियर, रेशम प्रधान, हरवीर चौधरी, विश्वेंद्र सिंह तथा नारायण सिंह विप्लवी आदि उपलब्ध रहे।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.