Mon, Jul 13th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

रूस—यूक्रेन युद्ध: मिसाइल अटैक ने गिराई ऐतिहासिक बिल्डिंग, 21 की मौत, 100 से अधिक घायल

by Raju Chaurasia • March 2, 2022

रूस—यूक्रेन युद्ध: मिसाइल अटैक ने गिराई ऐतिहासिक बिल्डिंग, 21 की मौत, 100 से अधिक घायल

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

नई दिल्ली। रूस-यूक्रेन के बीच जारी युद्ध भीषणतम तबाही की ओर बढ़ गया है। बुधवार को रूसी मिसाइल ने खार्किवस्थित पुलिस मुख्यालय पर मिसाइल से अटैक किया। इस हमले में 21 से अधिक लोगों की मौत की खबर है, जबकि 100 से अधिक घायल हैं। यह बिल्डिंग इतिहास का का स्वर्णिम युग थी। बता दें कि युद्ध का 2 मार्च को सातवां दिन है। रूस की सेना कीव से चंद किलोमीटर दूर है, जबकि खार्किव में भीषण युद्ध छिड़ा हुआ है।

 

खार्किव में तबाह हुई इस बिल्डिंग में पुलिस मुख्यालय के अलावा खार्किव विश्वविद्यालय भी है। रूसी मिसाइल की चपेट में आने से खार्किव विश्वविद्यालय की इमारतों में से एक में आग लगी है. रूसी साम्राज्य के पहले विश्वविद्यालयों में से एक, आधिकारिक तौर पर 1805 में स्थापित किया गया था। मैंने 2014 में यहां एक रूसी-समर्थक अकादमिक का साक्षात्कार लिया था। पुतिन अब “रूसी दुनिया” को नष्ट कर रहे हैं, जिसकी रक्षा करने का वह दावा कर रहे हैं।

बता दें कि बता दें कि 24 फरवरी को भारतीय समयानुसार सुबह 8.30 बजे रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन पर सैन्य कार्रवाई का ऐलान किया था। इसके बाद रूस की सेना ने यूक्रेन पर हवाई हमले शुरू कर दिए। इन हमलों बाद यूक्रेन की राजधानी कीव के अलावा खार्किव, मारियुपोल और ओडेसा में बर्बादी के मंजर दिखाई देने लगे हैं।

रूसी सेना का 64 किमी लंबा काफिला धीरे-धीरे यूक्रेन की राजधानी कीव की ओर बढ़ रहा है। हालांकि न्यूज एजेंसी रायटर्स ने एक अमेरिकी अधिकारी के हवाले से कहा कि काफिल फिलहाल रुका हुआ है। यह काफिला कीव के उत्तर में है। पहले यह काफिल 27 किमी लंबा था। हालांकि विश्लेषकों का तर्क है कि यह सिर्फ सेना का काफिला नहीं है। इसमें लॉजिस्टिक पैकेट भी हैं। आशंका जताई जा रही है कि यह युद्ध लंबा खिंचेगा और यूक्रेन पूरी तरह बर्बाद हो जाएगा। अकेले सोमवार को रूस की सेना ने यूक्रेन पर 400 से अधिक मिसाइलें दागी थीं।

 

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.