Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

सैफ अली ने खान ने सरेआम खोली दी अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी इस तरह की बात, सुनकर शर्म से लाल हुई करीना कपूर

by Raju Chaurasia • September 14, 2021
Advertisement
Ad

मुंबई। सैफ अली खान और अर्जुन कपूर की फिल्म भूत पुलिस हाल ही में रिलीज हुई है। हालांकि, फिल्म को खास रिस्पॉन्स नहीं मिला। इस फिल्म का प्रमोशन करने सैफ, अपनी को-स्टार यामी गौतम और जैकलीन फर्नांडिज के साथ कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो द कपिल शर्मा शो में पहुंचे। इस का प्रसारण आने वाले शनिवार-रविवार को किया जाएगा। इसी बीच शो से जुड़ा प्रोमो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस प्रोमो में देखा जा सकता है कि सैफ अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी बातें शेयर कर रहे हैं और सीक्रेट शेयर करते वक्त वे बिल्कुल भी शर्म महसूस नहीं कर रहे हैं। नीचे पढ़े आखिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर ऐसा क्या बोल गए सैफ अली खान…saif ali khan reveals in the kapil sharma show what he and wife kareena kapoor did in last lockdown

वैसे, आपको बता दें कि सैफ अली खान अपनी बात रखने में कभी भी पीछे नहीं रहते हैं। बात चाहे पर्सनल लाइफ से जुड़ी हो या फिर किसी और मुद्दे पर, वे बेबाक होकर अपनी राय रखते हैं। और यहीं कारण है कि वे कई बार ट्रोलर्स का शिकार भी हो जाते हैं।

कपिल शर्मा के शो से जुड़े प्रोमो में देख सकते हैं कि सैफ अली खान काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। इस दौरान सैफ ने कपिल के सवालों का उन्हीं के अंदाज में जवाब दिया जिन्हें सुनकर देखने वाले लोटपोट होते नजर आए।

saif ali khan reveals in the kapil sharma show what he and wife kareena kapoor did in last lockdown

कपिल शर्मा ने सैफ अली खान से पूछा कि लॉकडाउन के दौरान उन्होंने क्या-क्या किया? इसके जवाब में उन्होंने कहा- पहले लॉकडाउन में मैंने फ्रेंच और कुकिंग सीखी और दूसरे लॉकडाउन में बच्चा कर लिया। सैफ का जवाब सुन खुद कपिल शर्मा भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए।

saif ali khan reveals in the kapil sharma show what he and wife kareena kapoor did in last lockdown

इसके पहले भी सैफ अली खान अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े कई सीक्रेट्स सरेआम खोल चुके हैं। कुछ महीने पहले सैफ पत्नी करीना के साथ एक चैट शो में गए थे। यहां उन्होंने पर्सनल लाइफ को लेकर ढेर सारी बातें शेयर की थीं।

शो में जब करीना ने सैफ से पूछा था- ऐसी कौन-सी चीज है जो लोगों को अपनी शादीशुदा जिंदगी में करनी चाहिए। कुछ ऐसा जो उनकी मैरिड लाइफ में स्पार्क को बनाए रखे?

saif ali khan reveals in the kapil sharma show what he and wife kareena kapoor did in last lockdown

सैफ ने जवाब देते हुए कहा था- रोल प्ले। ये सुनते ही करीना शरमा गईं और उन्होंने कहा था- रियली, हमने इस शो पर लगभग हर सब्जेक्ट पर बात की है, इसलिए ये भी ठीक है। सैफ ने आगे कहा था- अगर आप अपने जीवन में कुछ नया करते रहते हैं, तो एक ताजगी बनी रहती है। ताकि जब आप दिन के आखिर में मिले तो कुछ अलग हो।

सैफ का मानना है कि लगातार एक ही जैसे काम करने से मैरिड लाइफ बोरिंग हो जाती है।उन्होंने बताया था- मुझे लगता है कि किसी एक पर शादी के बाद स्पार्क बनाए रखने का प्रेशर नहीं होना चाहिए। आप हमेशा अपने आकर्षण को बनाए नहीं रख सकते हैं।

बता दें कि सैफ-करीना की पहली मुलाकात फिल्म ‘टशन’ के सेट पर हुई थी। दोनों इस फिल्म में एक-दूसरे के अपोजिट नजर आए थे। फिल्म भले ही फ्लॉप रही, लेकिन रियल लाइफ में दोनों की जोड़ी हिट हो गई थी। सालों तक सैफ-करीना ने एक-दूसरे को डेट किया और फिर 2012 में शादी करने का फैसला किया था।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.