Sat, Jun 6th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

सलमान खान को हुआ डेंगू , करण जौहर होंगे बिग बॉस 16 के नए होस्ट

by यूनिक समय • October 22, 2022
Advertisement
Ad

शो को कुछ दिनों तक सलमान खान होस्ट नहीं कर पाएंगे, ऐसे में मशहूर डायरेक्टर करण जौहर इसे होस्ट करते हुए नजर आएंगे.

सलमान खान के फैन्स के लिए बुरी खबर है. बता दें एक्टर को डेंगू हो गया है और वे कुछ हफ़्तों तक बिग बॉस 16 को होस्ट नहीं करेंगे. बिग बॉस 16 को शुरू हुए कुछ ही दिन हुए हैं और शो में अभी से वो सारे मसाले नजर आ रहे हैं, जो इसे हिट बनाने के लिए काफी हैं. खासकर यह शो सबसे ज्यादा इंटरेस्टिंग तब हो जाता है, जब सलमान खान इसे होस्ट करने के लिए हफ्ते के दो दिन यानी शनिवार के वार पर देखे जाते हैं. लेकिन अब भाईजान कुछ दिनों तक शो में नहीं देखे जाएंगे. उनकी गैर मौजूदगी में करण जौहर ने होस्टिंग का जिम्मा उठा लिया है.

शो को कुछ दिनों तक सलमान खान होस्ट नहीं कर पाएंगे, ऐसे में मशहूर डायरेक्टर करण जौहर इसे होस्ट करते हुए नजर आएंगे. बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट की मानें तो सलमान खान डेंगू के शिकार हो गए हैं और डॉक्टर्स ने उन्हें कुछ दिनों तक आराम करने की नसीहत दी है. बता दें, सलमान इन दिनों बिग बॉस के साथ ‘किसी का भाई किसी की जान’ फिल्म की भी शूटिंग कर रहे थे. पर तबीयत खराब होने की वजह से उन्होंने शूटिंग से भी ब्रेक ले लिया है.

खबरों की मानें तो खुद सलमान खान ने करण जौहर को शो होस्ट करने के लिए मनाया है. करण ने इससे पहले बिग बॉस ओटीटी को होस्ट किया था. इस वजह से सलमान ने खुद करण को कॉल करके शो होस्ट करने की रिक्वेस्ट की. ऐसे में करण सलमान को मना भी नहीं कर सके. करण और सलमान के बीच दरअसल बहुत अच्छी बॉन्डिंग है. जब करण जौहर की फिल्म कुछ कुछ होता है में साइड रोल निभाने के लिए कई सितारों ने मना कर दिया था, तब सलमान खान उस रोल के लिए तैयार हुए थे. इतना ही नहीं, करण को बिग बॉस 16 होस्ट करने के लिए मोटी फीस भी दी जा रही है.

 

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.