Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

सलमान खान घोड़े पर सिर रख सोते नजर आए,फिर सहलाने लगे अपने पालतू को

by Raju Chaurasia • January 2, 2022
Advertisement
Ad

मुंबई। सलमान खान ने हाल ही में अपना 56 वां जन्मदिन मनाया था। हालांकि, जन्मदिन से पहले उन्हें एक सांप ने काट लिया था, जिसका वजह से वे लाइमलाइट में आ गए थे। इसके बाद उनका एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वे अपने पनवेल फॉर्महाउस के बाहर आधी रात को ऑटो चलाते नजर आए थे। वहीं, कुछ मिनट पहले उनके एक थ्रोवैक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे अपने पालतू घोड़े के साथ नजर आ रहे है। वीडियो में देखा जा सकता है कि पहले तो घोड़े पर सिर पर रखकर सो रहे है और फिर अचानक उठकर उसे सहलाने लगते है और उसका माथा भी चूमते है। आपको बता दें कि सलमान ने अपने फॉर्महाउस पर कई घोड़े पाल रखे है। उन्हें हॉर्स राइडिंग का काफी शोक है।

आपको बता दें कि सलमान खान आने वाले समय में कई फिल्मों में नजर आने वाले है। हाल ही में उन्होंने अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट पर भी बात की और कई चीजें रिवील की। इंटरव्यू के दौरान सलमान ने अपनी फिल्म नो एंट्री के सीक्वल को भी कन्फर्म किया। उन्होंने बताया था कि वे टाइगर 3 की शूटिंग पूरी करने के बाद नो एंट्री 2(No Entry 2) की शूटिंग करेंगे। उन्होंने बताया कि अनीज बज्मी में फिल्म की स्क्रिपिटिंग कर ली है। इस फिल्म में कॉमेडी का डबल डोज देखने को मिलेगा। रिपोर्ट्स की मानें तो अपकमिंग फिल्म नो एंट्री में जबरदस्त कॉमेडी देखने को मिलेगी। फिल्म सलमान के साथ अनिल कपूर और फरदीन खान होंगे। इन तीनों का फिल्म में ट्रीपल रोल होगा। और इसी वजह से फिल्म 9 हीरोइनें भी होगी। बॉलीवुड की ये ऐसी पहली फिल्म होगी जिसमें ये सबकुछ देखने को मिलेगा। फिल्म की स्टोरी लाइन पहली फिल्म के अंत से ही शुरू होगी। खबरों की मानें तो टी सीरिज के भूषण कुमार और प्रोड्यूसर मुराद खेतानी ने फिल्म के साथ कोलाबरेट करने का फैसला किया है। ये फिल्म अगले साल रिलीज होगी।

आपको बता दें कि सलमान ने कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी वहीं आने वाले समय में भी उनकी कई शानदार फिल्में फैन्स को देखने को मिलेगी। इन्हीं में एक फिल्म टाइगर 3। इस फिल्म के काफी हिस्सों की शूटिंग सलमान कर चुके है। फिल्म में उनके साथ कैटरीना कैफ एक बार फिर लीड रोल प्ले करती नजर आएंगी। जन्मदिन के मौके पर सलमान ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि टाइगर 3 दिसंबर 2022 में रिलीज होगी।

 

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.