Sat, Jun 6th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

सपना चौधरी ने हसीन वादियों के बीच सड़क पर ही शुरू कर दिया डांस

by यूनिक समय • November 24, 2022
Advertisement
Ad

सपनी चौधरी का अंदाज ही निराला है. जब भी हरियाणवी डांसर अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर कुछ शेयर करती हैं तो वह धूम मचा जाता है. उनका सड़क के बीचोबीच डांस करते हुए वीडियो खूब वायरल हो रहा है.

 सपनी चौधरी का अंदाज ही निराला है. जब भी हरियाणवी डांसर अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर कुछ शेयर करती हैं तो वह धूम मचा जाता है. सपना चौधरी को उनके डांस के लिए पहचाना जाता है. उनके म्यूजिक वीडियो लगातार यूट्यूब पर रिलीज होते रहते हैं. लेकिन वह इन वीडियो पर रील बनाकर इंस्टाग्राम पर भी शेयर करती हैं. उनकी रील्स को खूब पसंद भी किया जाता है. सपना चौधरी ने हाल ही में एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया था जिसमें वह हसीन वादियों के बीच सड़क के बीचोबीच डांस कर रही थीं. इस वीडियो को न सिर्फ फैन्स ने खूब पसंद किया बल्कि इसे लेकर उनके खूब मजेदार कमेंट्स भी आए.

सपनी चौधरी ने सड़क पर डांस करते हुए इस वीडियो को शेयर कर लिखा है, ‘सिम्प्लिसिटी सबसे बड़ा फैशन ट्रेंड है और हर कोई इसका खर्च भी उठा सकता है.’ इसमें वह लहंगे में नजर आ रही हैं और वह किसी पहाड़ी इलाके में हैं. पीछे पहाड़ हैं और सीधी सड़क जा रही है. सड़क पर ही सपना चौधरी डांस करती नजर आ रही हैं. लेकिन इस वीडियो में फैन्स को कुछ ऐसा नजर आता है कि वह सपना चौधरी को चेतावनी दे डालते हैं.

इस वीडियो में होता यह है कि सपना चौधरी सड़क के बीचोंबीच नाच रही हैं. लेकिन पीछे दूर से कार आती नजर आ रही है. बस फिर क्या था, इसी को देखकर फैन्स ने वीडियो पर मजेदार कमेंट करने शुरू कर दिए. एक फैन ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है, ‘पीछे गुंडे आ रहे हैं, जल्दी भाग जाओ.’

एक अन्य फैन ने सपना चौधरी के इस वीडियो पर कमेंट किया है, ‘गाड़ी आ रही है, पीछे से जरा देखकर.’ एक अन्य फैन ने इस पर लिखा है, ‘आप ही म्यूजिक को समझ के ऐसा फील ले सकते हो.’ इस तरह फैन्स उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं.

 

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.