पुलिस को बरामद हुआ सुसाइड नोट

एक्ट्रेस ने फांसी लगाने से पहले एक नोट भी लिखा था। जो पुलिस के हाथ लगा है। हालांकि अभी तक यह सामने नहीं आया है कि इस सुसाइड नोट में क्या लिखा है। खबरों की माने तो शुरुआती जांच में पुलिस ने लव अफेयर के कारण सुसाइड करने के शक में जांच शुरू की है। कहा जा रहा है पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।एक्ट्रेस ने इंदौर के साईं बाग स्थित अपने घर पर फांसी लगाई।

ये रिश्ता क्या कहलाता है में आईं थी नजर

बता दें वैशाली ठक्कर फेमस शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में संजना का किरदार निभाती नजर आ चुकी है। इस शो से उन्हें काफी पहचान भी मिली थी। इसके बाद शो ‘ससुराल सिमर का सीरील में उन्होंने अंजलि का रोल निभया था। वैशाली को बेस्ट एक्ट्रेस इन निगेटिव रोल का सम्मान भी गोल्डन पेटल अवार्ड में मिल चुका है। इस शो के बाद वह ये वादा रहा, ये हैं आशिकी, ससुराल सिमर का, सुपर सिस्टर, लाल इश्क और विष और अमृत में नजर आई।

आखिरी बार वैशाली साल 2019 के शो मनमोहिनी में नजर आई हैं। टीवी के अलावा वैशाली ने फिल्मों में भी काम किया है। वैशाली मूल रूप से उज्जैन के महिदपुर की रहने वाली हैं।

बीते साल एक्ट्रेस ने तोड़ी थी सगाई

खबरों के मुताबिक साल 2021 में अप्रैल के महीने में वैशाली ने सगाई की थी। एक्ट्रेस की सगाई परिवार और करीबी लोगों की मौजूदगी में हुई थी। हालांकि, सगाई के एक महीने बाद ही वैशाली ने अपनी सगाई तोड़ दी थी और कहा था कि वो अब अपने मंगेतर से शादी नहीं करेंगी। सगाई के टूटने का कारण सामने नहीं आया था।