Sat, Aug 15th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

उत्तर से दक्षिण तक भीषण ठंड का कहर, UP-पंजाब में कोहरे से दृश्यता शून्य

by Dharamvir Singh • January 9, 2023
weather

उत्तर से दक्षिण तक भीषण ठंड का कहर, UP-पंजाब में कोहरे से दृश्यता शून्य

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत में ठिठुरती ठंड का सामना कर रहे लोगों को राहत नहीं मिलती रही है। सोमवार को दिन की शुरुआत घने कोहरे से हुई, इसके साथ ही शीतलहर ने भी लोगों पर जमकर कहर बरपाया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान में कहा गया है कि अगले दो दिनों तक शीतलहर से राहत नहीं मिलने वाली है। IMD के मुताबिक, उत्तरी राजस्थान, दक्षिणी हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पूर्वी मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, तेलंगाना के कुछ हिस्सों में दो दिनों तक गंभीर शीतलहर की स्थिति बनी रह सकती है।
मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर समेत आसपास के इलकों में कोहरे की चादर छाए रहने के कारण दृश्यता न के बराबर रही। बठिंडा में शून्य दृश्यता रही तो अमृतसर में 25 मीटर, अंबाला में 25 मीटर, हिसार में 50 मीटर, दिल्ली(सफदरगंज) में 25 मीटर, पालम में 50 मीअर, आगरा में शून्य, लखनऊ में शून्य, वाराणसी में 25 मीटर, बहराइच में 50 मीटर, प्रयागराज में 50 मीटर, बिहार के पुर्णिया, पटना व गया में 50 मीटर, गंगानगर में 25 मीटर रही।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.