Sat, Jun 6th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

शहनाज गिल: ओ मम्मी… कहते हुए भागीं शहनाज, कमरे में बैठा देखा ये जानवर; देखें वीडियो

by यूनिक समय • November 22, 2022
Advertisement
Ad

शहनाज की मस्ती फैंस को काफी पसंद आती है, एक्ट्रेस सिर्फ मजेदार ही नहीं बेहद गुदगुदाने वाली वीडियो और फोटो शेयर करती रहती हैं। शहनाज को हाल ही में दुबई में ‘दि राइजिंग स्टार’ का अवॉर्ड दिया गया है।

शहनाज गिल  का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह दिवंगत अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला को याद करते हुए दिख रही हैं। वीडियो दुबई में आयोजित एक अवॉर्ड शो की है। आपको मालूम हो कि हाल ही में शहनाज गिल को दुबई में ‘दि राइजिंग स्टार’ का अवॉर्ड दिया गया। इस दौरान अभिनेत्री सिद्धार्थ को याद करती हुई नजर आई।

एक बार फिर शहनाज गिल अपने मस्त मौला अंदाज के लिए लाइमलाइट में आईं। शहनाज ने आज अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फनी वीडियो शेयर किया है। जिससे देख फैंस मजेदार कमेंट कर रहे हैं। इस वीडियो में शहनाज डरी सहमी सी दिख रही हैं। ‘बिग बॉस’ से फेम में आई पंजाब की कटरीना कैफ शहनाज गिल अब पूरे देश की शहनाज गिल बन चुकी हैं। शहनाज की फैन फॉलोइंग लगातार बढ़ती ही जा रही हैं, एक्ट्रेस अपने वीडियो और फोटो के जरिए फैंस को एंटरटेन करती रहती हैं। अब इस नए वीडियो को ही देख लीजिए…जहां उनके सामने शेर आ गया शहनाज तो डर के मारे रूम से ही बाहर भाग गई।

इस वीडियो को शेयर कर उन्होंने खुद लिखा- ‘मैं डर गई’, लेकिन शहनाज ने फिर से हिम्मत की। वहां मौजूद लोगों ने उन्हें समझाने की कोशिश की और कहा कि वो कुछ नहीं करेगा लेकिन शहनाज का डर निकलने का नाम नहीं ले रहा था। वो डरते-डरते किसी तरह उस रूम में पहुंची, और जैसे ही शेर उनके पास आने लगा, शहनाज वाहे गुरू का नाम जपने लगीं। वाहे गुरू सच्चे बादशाह कहते हुए शहनाज भी हिम्मत कर रही थीं, शेर के पास जाने की, लेकिन वो फिर से डर के भाग गईं। शहनाज का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

 

 

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.