Mon, Jun 8th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

चौकाने वाला मामला: माता-पिता के सामने शादीशुदा महिला को किडनैप कर ले गए कार सवार, जांच में जुटी पुलिस

by Raju Chaurasia • September 26, 2022
Advertisement
Ad

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से एक सनसनीखेज और चौकाने वाला मामला सामने आया है। जिले के भैसाली रोडवेज बस अड्डे पर रविवार शाम हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि इस दौरान माता-पिता की आखों के सामने कार सवार एक महिला को अगवा कर ले गए। मामले की जानकारी मिलने के बाद सदर बाजार पुलिस मौके पर पहुंची और माता-पिता से तहरीर लेकर जांच शुरू की। इस घटना पर पुलिस का कहना है कि शुरूआती जांच में यह मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है।

इस घटना के बाद पुलिस ने युवक की तलाश करवाई लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। वहीं युवती की तलाश के लिए सीसीटीवी फुटेज का भी सहारा लिया गया। इसके बाद भी पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, महिला शादीशुदा है। उसके पति से उसका विवाद चल रहा है। लिसाड़ी गेट की रहने वाली महिला अपने माता-पिता के साथ रात के समय रोडवेज बस अड्डे पर खड़ी थी। इसी दौरान कार सवार उसे अगवाकर ले गए।

महिला के माता-पिता ने पुलिस को बताया कि कार में सवार काजीपुर निवासी एक युवक आया और महिला को उसके मां-बाप के सामने कार में जबरन बैठाकर ले गया। इस दौरान पीड़िता के अभिभावक उसे छोड़ देने की गुहार लगाते रहे। लेकिन तबतक युवक ने अपनी कार को दौड़ा दिया। शोर-शराबे की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर एकत्र हो गए। सूचना मिलने पर सीओ कैंट रुपाली राय और सदर बाजार पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरूकर दी। पुलिस इस मामले को प्रेम-प्रसंग से जोड़कर देख रही है। युवक की तलाश के लिए एक टीम ने काजीपुर में भी दबिश दी है। सीओ ने बताया कि महिला को ले जाने वाला युवक उसका परिचित है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.