Mon, Jun 22nd, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

शॉकिंग वीडियो : ड्राइवर ने पहले की छेड़छाड़, फिर लड़की को ऑटो में खींचा, घसीटती रही वो, पर हार नहीं मानी

by Raju Chaurasia • October 15, 2022
Advertisement
Ad

मुंबई। महाराष्ट्र से सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ है, जिसे देखकर लोगों की रूह कांप उठे, गुस्सा सातवें आसमान पर चढ़ जाए। यह शॉकिंग वीडियो महाराष्ट्र के ठाणे का है, जहां एक ऑटो ड्राइवर ने 22 साल की लड़की के साथ न सिर्फ छेड़छाड़ की, बल्कि उसे खींचकर ऑटो में ले जाने का प्रयास भी किया। हालांकि लड़की की बहादुरी से वो अपने नापाक काम को अंजाम नहीं दे सका। पुलिस ऑटो ड्राइवर की गिरफ्तारी के लिए छापामार कार्रवाई की रही है।

CCTV में साफ दिखाई दे रहा है कि कैसे ऑटो ड्राइवर ने लड़की को जबरन ऑटो में बैठाने की कोशिश की। लेकिन जब लड़की ने इसका विरोध किया, तो आरोपी ने ऑटो दौड़ा दिया। इस तरह लड़की ऑटो के साथ-साथ करीब 500 मीटर तक घिसटती चली गई। हालांकि लड़की ने हिम्मत नहीं हारी, लिहाजा ऑटो वाला उसे छोड़कर भाग निकला। पुलिस के अनुसार, 22 साल की लड़की कॉलेज कॉलेज जा रही थी। तभी रास्ते में खड़े एक ऑटो ड्राइवर ने उसे देखकर अश्लील कमेंट्स शुरू कर दिए। लड़की ने जब विरोध किया, तो आरोपी ने उसे पकड़ लिया और किडनैप करने की कोशिश की। CCTV फुटेज के मुताबिक घटना शुक्रवार सुबह 6 बजकर 15 मिनट की है। वीडियो अब सोशल मीडिया पर जबर्दस्त वायरल हो रहा है। पुलिस ने ऑटो ड्राइवर के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 354 और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को पकड़ने छापामार कार्रवाई की जा रही है।

हाल में राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) ने अपनी रिपोर्ट जारी की थी। इसके अनुसार वर्ष 2021 में देश में रेप के सबसे अधिक मामले राजस्‍थान में दर्ज किए गए। ये 2020 की तुलना में 19 प्रतिशत से अधिक हैं। महिलाओं के खिलाफ ओवरऑल क्राइम्स में उत्तर प्रदेश के बाद राजस्थान दूसरे स्थान पर है, जबकि रेप के दर्ज मामलों में राजस्थान पहले नंबर पर है। रिपोर्ट के अनुसार, 2021 में देशभर में 31,677 रेप के मामले दर्ज हुए, जिसमें 6337 राजस्थान से हैं। 2845 रेप के मामले उत्तर प्रदेश में दर्ज हुए। वर्ष 2020 में राजस्थान में रेप के दर्ज मामले 5310 थे और 2021 में इसमें 19.34 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। वर्ष 2021 में देशभर में महिलाओं के खिलाफ अपराध के 4,28,278 मामले दर्ज हुए। सबसे अधिक 56,083 मामलों उत्तर प्रदेश में दर्ज हुए। राजस्थान में 40,738 मामले, जबकि महाराष्ट्र में 39,526 मामलों दर्ज कराए गए। पश्चिम बंगाल 35,884 मामलों के साथ चौथे स्थान पर रहा।

 

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.